Bihar

आज विशेष विमान से पटना लाया जाएगा सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, राजधानी के गुलाबी घाट पर अंतिम संस्कार

बिहार भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का सोमवार (13 मई) शाम दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वो पिछले 7 महीने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जंग लड़ रहे थे। सुशील मोदी को गले का कैंसर था, जिसके बाद उनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था।

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सुशील मोदी के निधन की खबर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद पूरे राज्य सहित भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से पटना लाया जाएगा, जिसके बाद उनकी देह को उनके निजी आवास राजेंद्र नगर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जिसके बाद बुधवार को ही पटना के गुलाबी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मालूम हो कि सुशील मोदी ने करीब 7 महीने पहले गले में दर्द की शिकायत के बाद जांच कराई थी, जिसमें उनको कैंसर का पता चला। वो 72 साल के थे, जिन्होंने 3 अप्रैल को अपने कैंसर होने की खबर सोशल मीडिया पर साझा की थी।

सुशील कुमार मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, पीएम मोदी, सीएम नीतीश, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, लालू प्रसाद यादव समेत कई पार्टी और विपक्ष के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

दो बार बिहार के डिप्टी सीएम रहे

सुशील मोदी बिहार की राजनीति में 70 के दशक के जेपी आंदोलन के बाद आए थे। इसके बाद से ही वो आरएसएस से जुड़ गए। उन्होंने 1971 में छात्र राजनीति शुरू की थी। सुशील कुमार मोदी का तीन दशक लंबा राजनीतिक करियर रहा, जिसमें वो विधायक, एमएलसी, लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद रहे। वो दो बार बिहार के डिप्टी सीएम रहे। पहली बार 2005 से 2013 तक और दूसरी बार 2017 से 2020 तक डिप्टी सीएम का पद संभाला।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DM की अध्यक्षता में DTO का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : जिला परिवहन पदाधिकारी सह स्थापना पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल के स्थानांतरण पर सोमवार…

8 मिनट ago

जितवारपुर हसनपुर में बेकाबू ट्रक ने कार को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, चालक समेत तीन सवार बाल-बाल बचे

समस्तीपुर : रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर रविवार की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते…

40 मिनट ago

समस्तीपुर : ADMO अनुष्का श्रीवास्तव को महिला वर्ग और ADM ब्रजेश कुमार को पुरुष वर्ग का खिताब

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान स्थित क्रीड़ा भवन में पदाधिकारी एवं बैंकर्स के संयुक्त…

3 घंटे ago

मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में समस्तीपुर जिला प्रशासन ने बैंकर्स एकादश को 6 रनों से हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित मैत्रीपूर्ण कॉस्को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर आज से इंटर की परीक्षा शुरू, हर सेंटर पर वीडियोग्राफी और तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो…

9 घंटे ago