Samastipur

समस्तीपुर जिले में मतदान के दौरान अनवरत बिजली आपूर्ति को लेकर दिनभर अलर्ट मोड पर रहा विभाग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव के दौरान समस्तीपुर में सोमवार को अनवरत बिजली आपूर्ति जारी रही। मतदान केंद्रों पर बिजली की आपूर्ति व्यवस्था में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए वरीय अधिकारी से लेकर कनीय कर्मी भी अलर्ट मोड में रहे। शहरी क्षेत्र में एक भी कॉल कंट्रोल रुम में बिजली से संबंधित नहीं आया।

विभाग के अधीक्षण अभियंता सनत कुमार पाठक, ईई आनंद कुमार, शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव कुमार के अलावे सभी कनीय अभियंता व लाइन में जगह-जगह भ्रमण करते रहे। इन अधिकारियों की अलग-अलग टीम के द्वारा शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 33 हजार लाइन की निगरानी करते रहे। वहीं 33 हजार एवं 11 हजार लाइन के चिंहित क्षेत्रों पर लाइन मैन की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी थी।

वहीं सभी स्वीच के अलावे पीएसएस में भी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। ताकि कहीं से भी बिजली के ट्रिप करने की सूचना मिले तो तत्काल ठीक किया जा सके। बिजली विभाग के अलर्ट मोड में रहने के कारण शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की बेहतर स्थिति रही। इधर, शाम होते ही बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मी जितवारपुर फीडर से जुड़ गए। ताकि समस्तीपुर कॉलेज परिसर में ईवीएम कलेक्शन करने के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago