Bihar

स्कूल आने से पहले सुबह 8 बजे तक गली-गली घूमेंगे प्रधानाध्यापक और शिक्षक, जानें क्या है शिक्षा विभाग का नया आदेश

शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के हेडमास्टर और शिक्षकों के लिए नया फरमान जारी किया है। अब सरकारी स्कूलों के शिक्षक और हेडमास्टर सुबह 8 बजे तक अपने स्कूल के पोषक क्षेत्र में घूमेंगे और बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करेंगे। उसके बाद मिशन दक्ष की विशेष कक्षाओं के साथ साथ अन्य विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक, अब बच्चों को मिड डे मील सुबह 10:05 बजे परोसा जाएगा। शिक्षा विभाग ने यह निर्देश हर कार्यदिवस को होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में दिया गया है।

दरअसल, सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी के बीच हर दिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक विशेष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। विशेष कक्षाओं के संचालन के बाद बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन भी परोसे जा रहे हैं।

वहीं सुबह 11 बजे से प्रत्येक संकुल संसाधन केंद्र पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी। उसमें सभी हेडमास्टर और प्रभारी हेडमास्टर शामिल होंगे। सभी हेडमास्टर और प्रभारी हेडमास्टर रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जो हेडमास्टर अनुपस्थित रहें उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

1 घंटा ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

7 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

16 घंटे ago