Bihar

बिहार में बड़ा हादसा… शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, सिलेंडर फटा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

बिहार के दरभंगा में शादी समारोह में आतिशबाजी से आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें सिलेंडर और डीजल के स्टॉक तक पहुंच गई, जिससे बड़ा विस्फोट हो गया. इस घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंची और आग को काबू करने में जुट गई. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि बहेड़ा थाना के अंटोर गांव में गुरुवार की रात छगन पासवान की बेटी की शादी थी उसी दौरान ये हादसा हुआ है. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है.

कैसे लगी आग?:

बारातियों के ठहरने व खाने का प्रबंध रामचंद्र पासवान के आवासीय परिसर में लगे शामियाना में किया गया था. बारातियों को पहुंचने के बाद जमकर आतिशबाजी की गई. जिसकी चिंगारी शामियाने पर आ गिरी. देखते ही देखते पूरा शामियाना आग की चपेट में आ गया. जिससे वहां रखे सिलेंडर व डीजल के स्टॉक में विस्फोट हो गया. इस घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है.

एक परिवार के 6 लोगों की मौत:

आग लगने की सूचना मिलते ही वहां पहुंचकर ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे लेकिन आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया. इस दौरान आग की लपटें वहां रखे सिलेंडर तक पहुच गई, जिससे विस्फोट हो गया. सिलेंडर के विस्फोट से निकली आग की लपटें रामचंद्र पासवान के दरवाजे पर रखे गए डीजल के स्टॉक में लग गई. परिवार के 6 लोगों के साथ तीन मवेशी की भी मौत हुई है.

जांच के लिए भेजी गई टीम:

वहीं दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि “सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचकर सरकारी स्तर से पीड़ित परिवार की मदद कर रही है. इस घटना में 6 लोगों की मौत हुई है और आग की चपेट में आने से तीन मवेशी की भी जान चली गई है. घटना किस कारण घटित हुई है, इसकी जांच के लिए टीम को भेजा जा रहा है, शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है.”

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

10 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

11 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

11 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

16 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

23 घंटे ago