Samastipur

समस्तीपुर के स्कूलों के निरीक्षण में उदासीनता पर एक दर्जन KRP व BRP का कटा वेतन, स्पष्टीकरण भी पूछा गया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शिक्षा विभाग के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बड़ी संख्या में स्कूलों के निरीक्षी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। गौरतलब है कि विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के स्तर से प्रतिदिन स्कूलों के निरीक्षण का टास्क सौंपा गया है। इसके लिए डीईओ द्वारा अधिकारी एवं स्कूल का एक रोस्टर तैयार किया जाता है और अधिकारियों को हर दिन संबंधित विद्यालयों का निरीक्षण कर विभाग और स्थानीय स्तर पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है।

विभाग को पता चला है कि जिले के 12 प्रखंड परियोजना प्रबंधक, केआरपी और बीआरपी द्वारा शत प्रतिशत स्कूलों का निरीक्षण नहीं किया गया है। यह रिपोर्ट पिछले सप्ताह 19 अप्रैल का है। इसको लेकर आदेश की अवहेलना करने को लेकर वेतन की कटौती की गई है। उक्त कर्मियों की इस कार्यशैली को डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने गंभीरता से लिया है और इसे उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करार दिया है। डीईओ ने एक साथ उक्त कर्मियों के एक दिन के वेतन की कटौती करने के साथ ही स्पष्टीकरण भी पूछा है।

जिन निरीक्षी कर्मियों के वेतन से कटौती होनी है, उनमें क्रमश: विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत प्रखंड परियोजना प्रबंधक रविशंकर कुमार, केआरपी नीरज, हसनपुर प्रखंड के प्रखंड परियोजना प्रबंधक आशीष मल्लिक, खानपुर प्रखंड के केआरपी सहदेव कुमार, मध्याह्न भोजना योजना के बीआरपी रंजीत राम, पटोरी प्रखंड के मध्याह्न भोजना योजना के बीआरपी दिनेश कुमार, राज कमल झा, पूसा प्रखंड के बीआरपी सह डाटा ऑपरेटर पंकज कुमार, मध्याह्न भोजन योजना के बीआरपी सुजीत कुमार और उजियारपुर प्रखंड के प्रखंड परियोजना प्रबंधक आशीष रंजन, बीआरपी राधाकांत पंडित, नुरूल इस्लाम शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

10 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

11 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

11 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

16 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

23 घंटे ago