Bihar

सारण से रोहिणी आचार्य ने किया नामांकन; पापा लालू रहे मौजूद, थोड़ी देर में करेंगे जनसभा

सारण लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके साथ पिता लालू यादव और राजद के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। थोड़ी देर में लालू यादव एक जनसभा को भी संबोथित करेंगे। रोहिणी के चुनावी कैंपेन के लिए लालू यादव बीते कई दिनों से छपरा में ही कैंप रहे हैं। वही तेजस्वी यादव पार्टी प्रत्याशियों के लिए पूरे बिहार में चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

आज सारण से नामांकन दाखिल करने से पहले इसकी जानकारी रोहिणी ने ट्विटर पर ट्वीट करके दी। रोहिणी ने पोस्ट में लिखा 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे सारण लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में सारण समाहरणालयय में नामांकन दाखिल करूंगी। नामांकन के उपरांत एख जनसभा का भी आयोजन किया गया है। जनसभा को करोड़ों दिलों में बसने वाले शोषितों , वंचितों और अल्पसंख्यकों के रहनुमा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, अब्दुल बारी और महागठबंधन के तमाम वरीय नेता संबोधित करेंगे। आपसे मेरी विनती है कि इस अवसर पर उपस्थित होकर आप अपना प्यार और आशीर्वाद देने की कृपा करें।

सारण लोकसभा सीट के लिए छठे चरण यानि 20 मई को मतदान होने वाला है जिसके लिए 26 अप्रैल से सारण में नामांकन की शुरुआत हुई है। इस सीट से आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य आज नामांकन दाखिल करेंगी। इस सीट पर रोहिणी का मुकाबला एनडीए और बीजेपी कैंडिडेट राजीव प्रताप रूडी से है। दोनों के बीच जुबानी जंग भी काफी दिनों से चल रही है।

रोहिणी के समर्थन में लालू यादव भी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। तबीयत पूरी तरह दुरुस्त नहीं होने के बावजूद वो छपरा में कई दिनों से कैंप किए हुए हैं। लालू यादव के परिवार से दो बेटियां रोहिणी आचार्य और मीसा भारती चुनावी मैदान में हैं। मीसा पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

3 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

13 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

14 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

15 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

15 घंटे ago