Bihar

लोकसभा चुनाव में रोहिणी के लिए छपरा जाएंगे लालू यादव, जेडीयू ने कहा था तेजस्वी प्रचार से रोक रहे

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के चुनाव प्रचार के लिए छपरा जाएंगे, और कैंपेनिंग करंगे। आज दोपहर करीब 3 बजे छपरा में रौजा स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान बैठक में लालू यादव के साथ रोहिणी आचार्य भी मौजूद रहेंगी। जो आरजेडी से सारण लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं। इसके अलावा लालू यादव अवतार नगर के मौजमपुर दलित बस्ती में अंबेडकर जयंती सप्ताह समारोह में भी शामिल होंगे।

आपको बता दें आरजेडी की तरफ से पार्टी के लिए केवल तेजस्वी यादव ही घूम-घूमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं उनकी दोनों बहनें रोहिणी आचार्य और मीसा भारती दोनों अपनी-अपनी सीटों सारण-पाटलिपुत्र में कैंपेनिंग कर रही हैं। तेजस्वी के बड़े भाई चुनाव प्रचार में नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि तेजस्वी की जन विश्वास रैली में वो रोड शो और पटना में आयोजित रैली में जरूर शामिल हुए थे। लेकिन उसके बाद से वो चुनाव प्रचार से दूर हैं। वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी देवी भी घर से बाहर नहीं निकले हैं। और न ही किसी जनसभा को संबोधित किया है। ऐसे में आज पहली बार लालू यादव किसी पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं।

इससे पहले जेडीयू के एमएलसी और प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा था कि लालू यादव को चुनाव प्रचार से तेजस्वी यादव रोक रहे हैं। क्योंकि लालू जी को देखते ही उन्हें राजनीतिक खौफ पैदा हो जाता है। वहीं रोहिणी ने चुनाव प्रचार से लालू यादव की दूरी की वजह उनका स्वास्थ्य बताया था। लेकिन आज लालू यादव छपरा में पार्टी कार्यकर्तओं से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि था कि पीएम मोदी की रैली में नीतीश की एंट्री पर बीजेपी ने रोक लगा रखी है। ये सवाल तेजस्वी ने इसलिए उठाया था क्योंकि मंगलवार को हुई गया और पूर्णिया की पीएम मोदी की रैली में मंच से नीतीश कुमार गायब थे। वो गया और पूर्णिया दोनों रैलियों में नदारद रहे। जिस पर तेजस्वी ने बीजेपी को घेरा था।

तेजस्वी के इस बयान पर जेडीयू ने आरजेडी को घेर लिया। और चुनाव प्रचार से लालू की दूरी के लिए तेजस्वी को जिम्मेदार ठहराया दिया। फिलहाल आज लालू आज छपरा में राजद कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। और रोहिणी के लिए प्रचार भी कर सकते हैं। आपको बता दें बीते कुछ दिनों से रोहिणी आचार्य लगातार सारण में चुनाव प्रचार कर रही हैं, रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान वो बीजेपी और नीतीश कुमार पर हमला बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। वहीं लालू की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र से आरजेडी प्रत्याशी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

2 मिनट ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

9 मिनट ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

23 मिनट ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

10 घंटे ago