Bihar

सारण में रोहिणी आचार्य के खिलाफ ताल ठोकने उतरे लालू प्रसाद यादव, वार्ड सदस्य से लेकर राष्ट्रपति तक का लड़ चुके हैं चुनाव

लालू प्रसाद यादव ने बिहार में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया है. लालू प्रसाद यादव चुनावी मैदान में कूद चुके हैं और उन्होंने सारण सीट से रोहिणी आचार्य के खिलाफ ताल ठोकी है. शुक्रवार को लालू ने छपरा में नामांकन दाखिल किया है. लालू का चुनाव लड़ना आम से खास तक के लिए चर्चा का केंद्र बना है. दरअसल ये वाले लालू यादव राजद सुप्रीमो नहीं हैं बल्कि उनके ही हमनाम हैं जो निर्दलीय उम्मीदवार है. आए दिन चुनाव लड़ते हैं और हार का सामना भी करते हैं.

सारण में लालू यादव ने भरा निर्दलीय पर्चा: 

बिहार की सारण लोकसभा सीट से सांसद रहे लालू प्रसाद यादव भले ही आज अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के लिए दमखम से लगे हो, लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में उनके नाम की चर्चा जरूर हो रही है. दरअसल, सारण लोकसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन का दौर शुरू हो गया है और आज पहले दिन दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. सारण सीट से नामांकन के पहले दिन निर्दलीय प्रत्याशी लालू प्रसाद यादव ने एडीएम शंभू शरण पांडे के समक्ष जबकि दूसरे उम्मीदवार आरती कुमारी ने अपना निर्दलीय नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

“एनडीए और महागठबंधन के नेताओं से जनता नाराज है. यहां विकास का कोई काम नहीं किया है. अंतिम समय में नेता जनता को झूठे वादे कर बरगाला देती है. जिससे मैं हार जाता है. लेकिन ऐसा इसबार नहीं होगा. जनता का आशीर्वाद मेरे साथ हैं. इसबार मेरी जीत पक्की है.” -लालू प्रसाद यादव, निर्दलीय उम्मीदवार

लालू को आजतक नहीं मिली जीत:

बता दें कि लालू प्रसाद यादव वार्ड सदस्य पद से लेकर राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ चुके हैं. लालू यादव से अपना नाम मिलने को वह सिर्फ एक इत्तेफाक मानते हैं. उनका कहना है कि वे समाज सेवा करते हैं और जिसके लिए वे लोगों से वोट मांगने चुनाव मैदान में उतरे हैं. हर बार अपनी जीत की बात कहते हैं लेकिन आज तक इन्हें जीत नहीं हासिल हुई है, लेकिन इस बार इनका दावा है कि इस बार उनकी जीत पक्की है.

क्या-क्या संपत्ति है:

लालू प्रसाद यादव के पास एक चार पहिया वाहन और एक दो पहिया वाहन है. वहीं लालू प्रसाद यादव के पास ₹500000 बैंक में ₹100000 नकद और 5 बीघा जमीन है. इसके साथ ही 100 ग्राम के सोना चांदी के गहने भी हैं. वही उनके पांच बेटी और दो बेटा है. जबकि निर्दलीय उम्मीदवार आरती कुमारी के पास एक स्कूटी, एक लाख नकद, 20 ग्राम सोना है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 मिनट ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

2 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

2 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

6 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

9 घंटे ago