Bihar

कलाई काटकर भगवान शिव को चढ़ाया खून, फिर दंपति ने की खुदकुशी; देखती रही 6 साल की बेटी

बिहार की राजधानी पटना के दशरथ था इंद्रपुरी में एक दंपति ने खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी करने का कारण आपसी विवाद बताया जाता है। बताया जाता है पति ने आत्महत्या करने से पहले पत्नी के हाथ की नस काट दिए थे। उसका खून घर में मौजूद शंकर भगवान की तस्वीर पर चढ़ा दी थी। उसके बाद पति पप्पू राय फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। उसके बाद पत्नी ने भी चाकू से हाथ की कलाई काटकर आत्महत्या कर ली।

शव बेड पर पाए गए और पप्पू राय का शव पंखे से झूल रहा था। 6 साल की बच्ची ने जब देर रात यह नजारा देखा तो दंग रह गई। उसने अपने परिजनों को फोन किया। परिजनों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा है।

इस दौरान पप्पू राय का एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। अपने दोस्त पिंटू कुमार के नाम नोट लिखते हुए पप्पू राय ने कहा है- ‘दोस्त हम दोनों का शव मिलने के बाद अंतिम संस्कार कर देना और बच्ची को किसी अनाथालय में पहुंचा देना। हमारे परिवार को इसके बारे में नहीं बताना।’

परिजनों ने बताया कि पप्पू राय की दूसरी शादी पूजा से हुई थी। 8 माह पहले इनकम टैक्स कॉलोनी से किराए के मकान में दशरथा इंद्रपुरी आया था और यही रह रहा था। तब से पति-पत्नी में विवाद भी चल रहा था। रात में पप्पू राय की पहली पत्नी से गायब उसकी बेटी के सारे कपड़े घर के बाहर फेंक दिया था, जिसे सुबह परिजनों ने देखकर पुलिस को बताया और उस आईडी कार्ड बरामद किया। फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश पुलिस कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इसमें पूरा मामला क्या है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 घंटा ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

3 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

3 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

7 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

10 घंटे ago