Bihar

राबड़ी देवी को चुनावी सभा से क्यों दूर रखा गया? क्या छुपा रहे हैं तेजस्वी? जीतन राम मांझी का सवाल

लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण के लिए बिहार की चार सीटों (नवादा, औरंगाबाद, जमुई और गया) पर कल 19 अप्रैल को मतदान होगा। इन सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि आरजेडी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल लालू यादव और राबड़ी देवी चुनावी सभाओं में नहीं दिखे। इसे लेकर विपक्ष की ओर सवाल उठाया गया। सबसे पहले जेडीयू ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगया कि वो लालू यादव को चुनावी सभा में जाने से रोक रहे हैं। अब राज्य के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने चुनावी सभाओं में राबड़ी देवी के नहीं दिखने पर तेजस्वी से सवाल किया है।

जीतन राम मांझी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि राजद नेताओं को बताना चाहिए कि बिहार की एक मात्र महिला मुख्यमंत्री रहीं राबड़ी देवी जी को आखिर चुनावी सभा से दूर क्यों रखा गया है? आखिर क्या कारण है कि तेजस्वी यादव जी राबड़ी देवी जी को जनता के सामने नहीं आने देना चाहतें? क्या कुछ छुपा रहें हैं तेजस्वी यादव? बता दें कि पहले चरण के चार सीटों पर होने वाले चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव की कमान संभाली। इन सभी सीटों पर राजद के ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

गौरतलब है कि जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा था कि हमें ऐसा लगता है कि तेजस्वी यादव ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को जानबूझ कर चुनावी सभाओं में जाने से रोक रहे हैं। चूकि लालू जी को देखते ही राजनीतिक खौफ पैदा हो जाता है, इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं। हालांकि बुधवार, 18 अप्रैल को लालू यादव अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के लिए चुनाव प्रचार करने सारण पहुंचे और विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला था।

Avinash Roy

Recent Posts

ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दामाद समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…

17 मिनट ago

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

15 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

17 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

23 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

23 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

23 घंटे ago