Bihar

PM मोदी को जेल भिजवाने वाले बयान पर लालू की बेटी मीसा ने दी सफाई, कहा – गलत तरीके से दिखाया गया मेरा बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में लालू यादव की बेटी और राजद नेत्री मीसा भारती के बयान पर राजनीतिक गरमा गई है। बीजेपी के साथ एनडीए के अन्य दलों के नेता मीसा भारती पर बड़बोलेपन का आरोप लगा रहे हैं। एक के बाद एक नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसके बाद अब एक बार फिर से इस मामले में मीसा भारती ने सफाई दिया है। उन्होंने कहा है कि – मैं पीएम मोदी को जेल भेजने की बात नहीं कह रही बल्कि मेरी पूरी बातों को सुनिए उसके बाद कुछ बोलिए।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने निकली मीसा भारती ने जब यह सवाल किया गया कि आप पीएम मोदी को जेल भेजने की बात कह रहे हैं तो उन्होंने कहा कि – मैं जब बयान दिया है आप लोगों ने क्या उसे पूरा सुना है ? किस संदर्भ में मैंने पूरी बात कही है? प्रधानमंत्री जी को लेकर मैं यही कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की है इलेक्टोरल बांड के ऊपर मैंने उसे पर कहा था कि यदि हमारी सरकार आई तो फिर इसकी जांच करवाई जाएगी और जोड़ लोग इसमें दोषी होंगे उनको जेल भेजा जाएगा।

मीसा भारती ने कहा कि भाजपा एनडीए के लोग हो या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह लोग ईडी,सीबीआई, इनकम टैक्स से विपक्ष के नेताओं के घर रेड डलवा कर उनको जेल भेज रहे हैं। तो यही बात तो मैं कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के पास कोई मुद्दा है ही नहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी महंगाई बेरोजगारी पर बात कर रहे हैं क्या? मेरे बयानों को तोड़कर पेश किया गया है मेरे बातों को पूरा सुनना चाहिए था। लेकिन यह जनता सब जानती है और जनता के बीच यह बातें नहीं चलेगी। मैंने इलेक्ट्रोल बॉन्ड पर टिप्पणी किया था और उसे पर मैंने अपनी बातें कही थी। उधर, आज गया और नवादा में नीतीश कुमार के रोड शो को लेकर कहा कि उनके लिए मैं क्या कहूं वह हमारे अभिभावक हैं हमसे बड़े हैं। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि यह यात्रा लगता है चार लाख पार या 4000 पार करने निकली है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

5 घंटे ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

11 घंटे ago