नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों समेत नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को नया बंगला आवंटित हुआ है। तेजस्वी का यादव का बंगला उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मिला है। जबकि तेज प्रताप का बंगला डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को आवंटित हुआ है। एक बार फिर से तेजस्वी का सरकारी बंगले का पता बदल गया है। अब नया पता 1 पोलो रोड हो गया है। इससे पहले वो 5 देशरत्न मार्ग के बंगले में रहते थे।
वैसे आपको बता दें जैसे मुख्यमंत्री के लिए 1 अणे मार्ग का बंगला फिक्स है, उसी तरह नेता प्रतिपक्ष के लिए 1 पोलो रोड फिक्स है। इससे पहले 1 पोलो मार्ग बंगला विजय सिन्हा के लिए अलॉट था। जब वो नेता प्रतिपक्ष थे। इसके साथ ही दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को भी नया बंगला अलॉट हुआ है।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को 5 देशरत्न मार्ग बंगला मिला है, वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को 3 स्ट्रैंड रोड बंगला मिला है। राजस्व, भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को 7 वीरचंद पटेल पथ पर सरकारी आवास आवंटित किया गया है। मंत्री हरी सहनी को 12/20 20 सेट, डुप्लेक्स बंगला, गर्दनीबाग पर मिला है।
नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों का नया पता
सम्राट चौधरी- 5 देश रत्न मार्ग
विजय सिंहा- 3 स्टेंड रोड
प्रेम कुमार- 3 सर्कुलर रोड
मंगल पांडे- 4 टेलर रोड
नितिन नवीन- 3 टेलर रोड
नीतीश मिश्रा- 9 मैंग्लस रोड
दिलीप जायसवाल- 7 वीरचंद पटेल पथ
रेणु देवी- 4 स्टेंड रोड
हरि सहनी- 12/20 गर्दनीबाग
नीरज कुमार सिंंह- 12 नेहरू पथ
जनक राम- 6 पोलो रोड
सुरेंद्र मेहता0 13/20 गर्दनीबाग
केदार प्रसाद गुप्ता-14/20 गर्दनीबाग
कृष्नंदन पासवान- 16/20 गर्दनीबाद
संतोष कुमार सिंह- 41 हार्डिंग रोड
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…