Samastipur

चिराग ने शांभवी को समस्तीपुर से बनाया लोकसभा उम्मीदवार, CM नीतीश से आशीर्वाद लेने बेटी को लेकर पहुंचे अशोक चौधरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

चिराग पासवान ने बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को अपनी पार्टी लोजपा रामविलास से समस्तीपुर (सुरक्षित) लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है. लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने के बाद रविवार को अशोक चौधरी अपनी बेटी शांभवी को लेकर सीएम आवास पहुंचे. दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया साइट X पर कुछ तस्वीरों संग पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार से मिलकर बिटिया शांभवी को आशीर्वाद दिलाने की जानकारी दी है.

अशोक चौधरी ने सोशल साइट X पर लिखा- सान्निध्य का सुख बिटिया शाम्भवी अपने जीवन में एक नई पारी की शुरुआत करने जा रही है। कल सपरिवार, हमारे अभिभावक माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना एवं आशीर्वाद लिया। इस दौरान साथ में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा वारिसनगर से विधायक श्री अशोक कुमार जी, कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री अमन भूषण हजारी जी एवं जद(यू) महासचिव भाई रंजीत कुमार झा जी भी साथ मौजूद रहे.

भावुक हो गए थे पिता अशोक चौधरी :

वहीं इससे पहले शांभवी को लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने पर पिता अशोक चौधरी भावुक हो गए थे. अशोक चौधरी ने भावुक होते हुए कहा कि मेरे पिता ने लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए. मैंने भी पूरी कोशिश की थी, लेकिन चुनाव जीत नहीं पाया था. अब बेटी शांभवी को लोकसभा का टिकट मिला है तो उम्मीद है कि वह अपने दादा और पिता का सपना पूरा करेगी.बिटिया शाम्भवी अपने जीवन में एक नई पारी की शुरुआत करने जा रही है.

किशोर कुणाल की बहू हैं शांभवी :

बता दें, शांभवी महावीर मंदिर न्यास के सचिव और पूर्व IPS अधिकारी किशोर कुणाल की बहू हैं. शांभवी की शादी किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल से हुई है. शांभवी शुरू से ही समाज सेवा के कार्य से जुड़ी रही हैं. राजनीतिक परिवार से नाता होने की वजह से शांभवी चौधरी की राजनीति में भी काफी रुचि रही है. अशोक चौधरी ने बताया कि शांभवी छात्र समय से ही राजनीतिक मामलों के साथ-साथ चुनावी चर्चा में शामिल भी होती रही हैं.

अशोक चौधरी ने बताया कि शांभवी चौधरी की स्कूलिंग नॉट्रेडम एकेडमी पटना से हुई है. वहीं शांभवी ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई देश के जाने माने कॉलेज लेडी श्री राम कॉलेज और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से की है. शांभवी फिलहाल मगध यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी कर रही हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

20 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

21 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

1 दिन ago