Bihar

समस्तीपुर में पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द करना पड़ गया महंगा, हाईकोर्ट ने BPCL पर लगाया एक लाख का जुर्माना

पटना हाईकोर्ट ने बीपीसीएल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है । मुख्य न्यायाधीश के विनोद चन्द्रन एवं न्यायाधीश हरीश कुमार की खंडपीठ ने गोपाल झा की अपील याचिका को स्वीकृति देते हुए उक्त आदेश दिया।

अपीलकर्ता ने समस्तीपुर में एक पेट्रोल पंप के लिए भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड से लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। बीपीसीएल द्वारा उनका आवेदन न केवल खारिज कर दिया गया, बल्कि एक अन्य पेट्रोल पंप के लिए उनका पहले से मौजूद लाइसेंस भी रद्द कर दिया।

अधिवक्ता सुप्रज्ञा ने याचिकाकर्ता की ओर से अपना पक्ष रखा

याचिकाकर्ता ने बीपीसीएल के रवैये से आजिज होकर पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वरीय अधिवक्ता निवेदिता निर्विकार एवं अधिवक्ता सुप्रज्ञा ने याचिकाकर्ता की ओर से अपना पक्ष रखा।

हाई कोर्ट ने लंबी सुनवाई कर अपने आदेश में याचिकाकर्ता को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को रद कर दिया और पेट्रोलियम कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। कोर्ट ने इससे पूर्व में भी बीपीसीएल को जुर्माना किये जाने के बारे में आगाह किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पुतली कला और शिक्षा पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का हो रहा निर्माण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…

12 घंटे ago

SP ने किया मुफस्सिल थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को मुफ्फसिल थाने पर वार्षिक निरीक्षण कर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : गेहूं के खेत में मिला अज्ञात युवक का चेहरा झुलसा शव, पहचान छिपाने के लिये तेजाब से जलाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ गांव के वार्ड संख्या-8 में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में 16 अप्रैल से एथलेटिक्स का महाकुंभ, तैयारियां तेज

समस्तीपुर: जिले के खिलाड़ियों के लिए शहर के पटेल मैदान में 16 से 18 अप्रैल…

13 घंटे ago

बिहार: सर्विस कंफर्मेशन के नाम पर 70 हजार की घूस मांगी, SDO के स्टोनो और क्लर्क को निगरानी ने दबोचा

भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के क्लर्क और स्टेनो को निगरानी ने सोमवार को कार्यालय…

14 घंटे ago

नेपाल में बालेन शाह की जीत पर बिहार में जश्न; सीतामढ़ी के ग्रामीण बोले- “जिसे गोद में खिलाया, वो PM बन गया”

पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…

17 घंटे ago