Bihar

पटना जंक्शन के पास बम की सूचना से हड़कंप, लावारिस सूटकेस से 6 घंटे तक अटकी रही सांसें

पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के करीब सोमवार की शाम साढ़े छह बजे एक लावारिस सूटकेस पड़ा होने से हड़कंप मच गया। सूटकेस के अंदर बम होने की आशंका ने लोगों की सांसें रोक दीं। करीब छह 6 तक हड़कंप मचा रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को लावारिस बैग मिलने की खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बम स्क्वॉड और श्वान दस्ते को बुलाया। आखिर में एटीएस का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। रात करीब 1:15 बजे गहन जांच के बाद जब सूटकेस खोला गया तो उसमें से साढ़े सात हजार रुपये नकद, कपड़े एवं मिठाई का डिब्बा मिला। मिठाई के डिब्बे पर बेगूसराय के एक दुकान का नाम लिखा है।

इसके पहले मौके पर पहुंची एटीएस की टीम ने करीब तीन घंटे तक जांच की। स्कैनर से भी जांच की गई। पुलिस ने जमाल रोड मोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। फुटेज में दिखा कि एक व्यक्ति ने पहले चारों ओर देखा। फिर सूटकेस को वहां रखकर चला गया। इसके बाद एटीएस ने दोबारा स्कैनर से जांच की तो सूटकेस में किसी मेटल के होने की जानकारी मिली। देर रात करीब 12:30 बजे तक पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। बालू लगे कई बोरे भी मंगवाए गए। सूटकेस को रस्सी से खींचकर भी देखा गया। पर कुछ पता नहीं चला। करीब 6 घंटे के बाद एटीएस सूटकेस को अपने साथ लेकर चली गई।

पटना जंक्शन के करीब संदिग्ध सूटकेस मिलने से वहां लगभग सात घंटे तक पूरे इलाके में अफरातफरी मची रही। जिस जगह लावारिस सूटकेस मिला वहां आसपास कई बड़े होटल और जंक्शन भी हैं। लावारिस सूटकेस मिलने की खबर के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। आते-जाते राहगीर भी गाड़ी रोककर पुलिस बल और वहां पड़े संदिग्ध सूटकेस को देख रहे थे। पुलिसकर्मी भीड़ को हटाने में जुटे रहे।

देर रात सवा एक बजे पटना पुलिस और एटीएस की टीम सूटकेस को लेकर जेपी गंगा पथ के पास नदी घाट पर पहुंची। वहां सूटकेस को खोला गया जिसमें से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इससे पहले शाम साढ़े छह बजे संदिग्ध सूटकेस मिलने के कुछ घंटे बाद जब पुलिस को ऐसा लगा कि इसमें विस्फोटक हो सकता है तो चारों ओर बांस लगाकर घेराबंदी कर दी गई।

जमाल रोड मोड़ और गोरिया टोली के सामने के इलाके में आवागमन भी रोक दिया गया। वहीं चारों ओर भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर राहगीर और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जैसे आसपास के लोगों को पता चला कि एक संदिग्ध सूटकेस बरामद हुआ है, वहां भीड़ जुटने लगी। लोग यह जानना चाह रहे थे कि सूटकेस के अंदर आखिर है क्या। बीच-बीच में लोग बांस से की गई घेराबंदी में भी घुस जा रहे थे।

वहां तैनात पुलिस के जवान अंदर आ रहे लोगों को बाहर की ओर निकाल रहे थे। जैसे ही पुलिस ने बालू के बोरे मंगवाए, भीड़ और बढ़ने लगी। साथ ही लोग चिंतित नजर आने लगे। खुसुर-फुसुर होने लगी कि सूटकेस में कोई संदिग्ध वस्तु है। रात 12.30 बजे पुलिस सूटकेस लेकर जेपी गंगा पथ के पास नदी घाट चली गई।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

10 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

12 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

17 घंटे ago