बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार को बाइक सवार अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से 51 लाख के सोने और चांदी के गहने लूट लिए। रामदयालू नगर में स्थित कोलकाता ज्वेलर्स में बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना आरडीएस कॉलेज के पास की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार ज्वेलर्स की दुकान में सबसे पहले एक अपराधी सोने की चेन खरीदने के लिए पहुंचा। उसने अलग-अलग डिजाइन देखा। फिर बताया कि वजनी चेन दिखाओ, जिसके बाद सेल्समैन ने काउंटर पर अलग-अलग चेन का सेट निकाला। इस दौरान अपराधी ने दुकान के बाहर खड़े अपने दो अन्य साथियों को भी दुकान के अंदर बुला लिया। तीनों अपराधियों ने हथियार के बल पर सेल्समैन से सोने के गहने लेकर बैग में भर लिया और फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित भी जांच के लिए पहुंचे। छानबीन के बाद सिटी एसपी ने कहा कि अपराधियों ने 51 लाख रुपए का गहना लूटा है। बाइक से पहुंचे अपराधी रामदयालू नगर रेलवे गुमटी की ओर फरार हो गये।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…
समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…
समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…