Bihar

मुजफ्फरपुर में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 51 लाख के गहनों की लूट

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार को बाइक सवार अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से 51 लाख के सोने और चांदी के गहने लूट लिए। रामदयालू नगर में स्थित कोलकाता ज्वेलर्स में बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना आरडीएस कॉलेज के पास की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार ज्वेलर्स की दुकान में सबसे पहले एक अपराधी सोने की चेन खरीदने के लिए पहुंचा। उसने अलग-अलग डिजाइन देखा। फिर बताया कि वजनी चेन दिखाओ, जिसके बाद सेल्समैन ने काउंटर पर अलग-अलग चेन का सेट निकाला। इस दौरान अपराधी ने दुकान के बाहर खड़े अपने दो अन्य साथियों को भी दुकान के अंदर बुला लिया। तीनों अपराधियों ने हथियार के बल पर सेल्समैन से सोने के गहने लेकर बैग में भर लिया और फरार हो गए।

सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित भी जांच के लिए पहुंचे। छानबीन के बाद सिटी एसपी ने कहा कि अपराधियों ने 51 लाख रुपए का गहना लूटा है। बाइक से पहुंचे अपराधी रामदयालू नगर रेलवे गुमटी की ओर फरार हो गये।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

6 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago