Bihar

लालटेन से मोबाइल चार्ज होगा क्या, पीएम मोदी बोले- बिहार की बर्बादी की आरजेडी सबसे बड़ी गुनहगार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मंगलवार को लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लालू एवं राबड़ी के शासनकाल की याद दिलाते हुए लोगों से कहा कि अगर आरजेडी आज सत्ता में होती तो बिहार का बुरा हाल होता। पीएम मोदी ने कहा कि ये लालटेन युग वाले लोग हैं, जबकि आज स्मार्टफोन का जमाना है। इनके लालटेन से मोबाइल चार्ज नहीं हो पाता। आरजेडी ने बिहार को जंगलराज और भ्रष्टाचार, ये दो चीजें ही दी हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने गया में HAM प्रत्याशी पूर्व सीएम जीतनराम मांझी और औरंगाबाद से बीजेपी कैंडिडेट सुशील कुमार सिंह के समर्थन में जनसभा की। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि आरजेडी के पास अपना न कोई विजन है और न कोई विश्वास है। ये लोग वोट मांगने जाते हैं तो नीतीश के कामों पर वोट मांगते हैं। ये नीतीश और केंद्र के कामों का क्रेडिट खाते हैं, यह पूरा बिहार जानता है। आरजेडी ने इतने सालों तक बिहार पर राज किया, मगर इनकी हिम्मत नहीं है कि वे अपनी सरकार के कामों को बताएं। बिहार में भ्रष्टाचार का दूसरा नाम आरजेडी है।

पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी बिहार की बर्बादी की सबसे बड़ी गुनहगार है। लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी के लोग घोटाले के नाम पर वोट मांगते हैं। उन पर अदालत ने चारा चोही की मुहर लगा दी है। इनके शासनकाल में बिहार के अंदर अपहरण और फिरौती एक उद्योग बन गया था। हमारी बहन बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं। गया जैसे इलाके नक्सली हिंसा की आग में झलते रहे। जो जगह भगवान बुद्ध के नाम पर हो वहां नक्सली गोलियां चलाते थे। आरजेडी ने बिहार में कितने ही परिवारों को राज्य छोड़कर जाने पर मजबूर किया। आज वही खेल ये देश के साथ खेलना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचार बचाओ। इन्हें (आरजेडी) लगता है बिहार के युवा इनकी बातों में आ जाएंगे। स्मार्टफोन के जमाने में युवा कभी जंगलराज वालों के साथ नहीं जाएंगे। लालटेन से मोबाइल चार्ज होगा क्या? लालटेन के जमाने वाले लोग आपको आधुनिक युग में नहीं जाने देंगे। इनका राज होता तो आपके मोबाइल की बैट्री भी चार्ज नहीं हो पाती। देश को आज एक मजबूत और बड़े फैसले लेने वाली सरकार की जरूरत है।”

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

5 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

12 घंटे ago