Bihar

केके पाठक को राज भवन ने किया तलब, गर्वनर हाउस और शिक्षा विभाग में तनातनी के बीच अब क्या करेंगे ACS ?

राजभवन और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. 9 अप्रैल को राज्यपाल सह कुलाधिपति ने कुलपतियों की बैठक बुलाई थी. उस बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को भी आमंत्रित किया था लेकिन केके पाठक नहीं पहुंचे थे. इसके बाद शिक्षा विभाग के तरफ से बैठक बुलाई गई. उसमें कुलपति नहीं पहुंचे थे.

केके पाठक भी नहीं पहुंचे बैठक मेंः

इसको लेकर केके पाठक ने पत्र जारी कर कुलाधिपति को ही शिक्षा विभाग के कार्यों में व्यवधान नहीं डालने का आग्रह किया था. अब एक बार फिर से राज्यपाल के प्रधान सचिव ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को पत्र भेजकर कहा है कि राज्यपाल सह कुलाधिपति ने 9 अप्रैल को 12:30 बजे जो बैठक बुलाई थी उसमें आपके अनुपस्थित होने पर राज्यपाल ने खेद व्यक्त किया है.

केके पाठक राजभवन तलबः

किन परिस्थितियों में बैठक में भाग नहीं लिए हैं इसकी जानकारी केके पाठक से मांगी है. राज्यपाल सह कुलाधिपति के प्रधान सचिव ने लेटर में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को 15 अप्रैल को राज्यपाल के चेंबर में 10:00 बजे उपस्थित होने का आग्रह किया गया है.

लंबे समय से विवाद:

बता दें कि शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. केके पाठक ने राजभवन को पत्र लिखते हुए राज्यपाल को कानून का पाठ भी पढ़ाया था. उन्होंने राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू को पत्र लिखा था. जिसमें पूछा गया था कि किस कानून के तहत कुलपति को शिक्षा विभाग की बैठक में भाग नहीं लेने का निर्देश दिया गया था. अब शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

2 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

9 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

15 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

18 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

18 घंटे ago