Samastipur

समस्तीपुर कल्याण छात्रावास में बाबा साहेब की जयंती पर ‘ग्रामीण रक्तदान संघ’ के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के 133वें जयंती के पर रविवार को काशीपुर स्थित अंबेडकर छात्रावास में ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसकी विधिवत शुरुआत जिला कल्याण पदाधिकारी अश्विनी कुमार चौबे व छात्रावास अधीक्षक विक्रम कुमार ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। जिसके बाद रक्तदान शिविर की शुरुआत की गई। इसमें छात्रावास के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर का आयोजन रेड क्रास सोसायटी ने किया। इसमें 36 यूनिट रक्त संग्रह किया।

रक्तदाताओं में छात्रावास के सूरज कुमार पासवान, छोटे लाल पासवान, लक्ष्मण कुमार, दीपक कुमार पासवान, अभिषेक कुमार मांझी, काशीराम, राकेश कुमार, रणावत निगम, मिलन कुमार, शिवदर्शन कुमार, रणधीर कुमार, गुलशन कुमार, रौशन कुमार, दिलीप कुमार, जितेंद्र कुमार, राजन कुमार राम सहित अन्य शामिल हैं। मौके पर रेड क्रॉस के टेक्निशियन नवीन कुमार, अविनाश कुमार, निशांत कुमार व संघ के सचिव कृष्णा कुमार, बिपिन कुमार, नितिन, कुणाल, रौशन, सौरभ कुमार, प्रिंस कुमार सहित अन्य थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

2 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

2 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago