Bihar

सीवान पर RJD ने खत्म किया सस्पेंस, अवध बिहारी चौधरी को बनाया उम्मीदवार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के सीवान लोकसभा सीट को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। आरजेडी ने अवध बिहारी चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हैं, जिन्हें पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने सिंबल दिया। अब अवध बिहारी चौधरी सीवान से आरजेडी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। रविवार को इस बात की जानकारी खुद अवध बिहारी चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

अवध बिहारी चौधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि आज राजद द्वारा मुझे आधिकारिक रुप से सिंबल दिया गया। इसके साथ ही मेरी जिम्मेदारी भी बढ गयी। सीवान के तमाम अमन पसंद लोगों की आज जीत हुई है, सीवान में रह रहे सभी गांधीवादी विचाराधारा के मित्रों की जीत हुई है।

उन्होंने कहा कि मैं आपके लिए पूर्व की तरह ही हमेशा सेवा में रहूंगा। राजद ने जिस विश्वास व उम्मीद के साथ मुझे सीवान लोकसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करने के लिए मैदान में उतारा है, मैं विश्वास दिलाता हूं कि राजद के उम्मीदों पर पूर्ण रुप से खरा उतरूंगा।

उन्होंने कहा कि मुझे अपने लोगों पर पूर्ण विश्वास है वो लोग अपने सेवक को लोकसभा भेज सीवान के विकास की रूकी हुई गाड़ी को रफ्तार में लाएंगे। गौरतलब है कि बिहार महागठबंधन में आरजेडी 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आरजेडी 22 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी थी। सीवान सीट को होल्ड पर रखा गया था, जहां अब अवध बिहारी चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

10 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

20 घंटे ago