बिहार के गया में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एसडीओ कार्यालय परिसर में घुसकर तैनात एक सुरक्षा गार्ड को छुरा मारकर मौत के घाट उतार दिया है. गार्ड को पेट में बांयी ओर चाकू मारी गई. वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकलने में कामयाब हो गए. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान विष्णुपद थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरजकुंड निवासी सुजीत कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया है.
कई वर्षों से पोस्टेड थे सुजीत:
बताया जा रहा है कि सुजीत कुमार गया सदर एसडीओ कार्यालय में कई वर्षों से पोस्टेड थे. वे होमगार्ड में प्लाटून कमांडर भी थे. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है. मृतक की पत्नी कंचन वर्मा ने बताया कि एसडीओ कार्यालय में उनके पति पोस्टेड थे. ऑन ड्यूटी उनकी हत्या कर दी गई है. वहीं मृृतक के भाई अजीत कुमार ने बताया कि एसडीओ कार्यालय परिसर में घुसकर अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी. फिर भी इस तरह दिनदहाड़े घटना की गई है.
कल चुनावी ड्यूटी से लौटे थे:
मृतक के भाई अजीत कुमार ने बताया कि कल बेलागंज में चुनावी ड्यूटी के बाद वे लौटे थे. उन्हें एक दिन का भी उनको रेस्ट नहीं दिया गया और गया सदर एसडीओ कार्यालय में ड्यूटी दे दी गई. इसी दौरान शनिवार को हत्या की घटना हुई है. उन्होंने कहा कि वह मांग करते हैं कि अपराधियों की फौरन गिरफ्तारी हो. मृतक के परिवार में पत्नी के अलावे तीन बच्चे हैं.
क्या बोले सिटी डीएसपी?:
वहीं, इस संबंध में टाउन डीएसपी पारस नाथ साहू ने बताया कि हत्या की घटना में कार्रवाई की जा रही है. शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि किसी विक्षिप्त व्यक्ति के द्वारा इस तरह की घटना की जानकारी मिल रही है.
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…