Bihar

हथकड़ी में जेल से बाहर आया कैदी पति, पत्नी को सिंदूर लगाकर दी अंतिम विदाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के बिहारशरीफ में सोमवार की दोपहर थाने परिसर में एक यात्री बस पहुंची. बस की छत पर महिला का शव रखा था. बस में यात्री भरे हुए थे. बस के थाने में रुकते ही देखने के लिए काफी भीड़ जुट गई. माननीय न्यायधीश के आदेश के बाद कैदी रविंद्र यादव को पुलिस हाथ में हथकड़ी लगाकर बस की छत पर ले गए. कैदी मृत पत्नी का दर्शन किया और फिर कैदी रविंद्र यादव अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर देकर दाह संस्कार के लिए विदाई दी.

दरअसल, कैदी की पत्नी पिछले एक माह से बीमार चल रही थी. पिता के जेल में जाने के बाद महिला का बेटा ही अपनी मां का इलाज करा रहा था .इसी बीच सोमवार की सुबह ही महिला की मौत हो गयी. चार वर्ष पूर्व से ही 30 वर्षीय महिला का पति रविंद्र यादव हत्या के एक मामले में मंडल कारा बिहारशरीफ में बंद था.

महिला की मौत के बाद पुत्र और परिजनों ने एडीजे 6 के कोर्ट में अर्जी दाखिल देकर आग्रह किया था कि मृत महिला के पति रविंद्र यादव को महिला के शव की विदाई के लिए अनुमति दी जाए. एडीजे 6 ने मृत महिला के पति रविंद्र यादव को शव की विदाई करने की अनुमति दे दी. यह तो संजोग ही था कि जेल में बंद कैदी रविंद्र यादव की कोर्ट में सोमवार को पेशी थी. कैदी रविन्द्र यादव की पत्नी का शव बिहार थाने परिसर में बस पर रखा हुआ था.

इसके बाद वह माननीय न्यायधीश के आदेश पर हाथ में हथकड़ी लगाए हुए बस की छत पर रखी अपनी मृत पत्नी का दर्शन किया और अपनी पत्नी के मांग में सिंदूर देकर दाह संस्कार के लिए विदाई दी. इस पूरे मामले को देखने वालों के आंखों में आंसू डबडाबा गए. कैदी रविंद्र यादव को मृत पत्नी का दर्शन कराने के बाद पुलिस मंडलकारा बिहारशरीफ ले गई.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

7 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

8 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

8 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

8 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

14 घंटे ago