Bihar

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी; मॉडर्न स्पोर्ट्स हब के रूप में बदलेगा मोइनुल हक स्टेडियम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. मोइनुल हक स्टेडियम मॉडर्न स्पोर्ट्स हब में बदलेगा. बिहार क्रिकेट के परिदृश्य को देखते हुए यह एक अहम कदम है, इससे राज्य में खेल के नये युग की शुरुआत होगी. पिछले महीने ही बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सरकार से मोइन-उल-हक स्टेडियम का लंबी अवधि के लिए अधिग्रहण किया था. यह स्टेडियम वर्तमान में बिहार क्रिकेट टीम का घरेलू मैदान भी है. मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच भी यहां खेला गया था.

1969 में स्थापना के बाद से यह स्टेडियम नौ अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी कर चुका है. 2024 के लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद क्रिकेट कॉम्प्लेक्स परिसर बनाने के लिए समझौते के कागजातों पर हस्ताक्षर किये जायेंगे. इनमें मुख्य तौर पर दो स्टैंडर्ड साइज के मैदान शामिल होंगे. इनमें एक मुख्य क्रिकेट स्टेडियम होगा और दूसरा बोर्ड मैचों और अन्य मुकाबलों की सुविधा के लिए होगा.

यहां अत्याधुनिक सुविधाएं और वर्ल्ड क्लास बुनियादी ढांचे से बिहार में क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल होगा और इसका मंच तैयार किया जा रहा है. क्रिकेट कॉम्प्लेक्स परिसर में सबसे उन्नत तकनीक वाला क्लब हाउस, कॉर्पोरेट बॉक्स और हॉस्पिटलिटी लाउंज होगा. मुख्य स्टेडियम में बीसीसीआई अध्यक्ष/सेक्रेटरी बॉक्स, मेम्बर्स गैलरी, जनरल गैलरी और 40 से 50 हजार दर्शकों के बैठने के लिए स्टैंड्स होंगे.

इसके अलावा कैंटीन और पांच सितारा सुविधाओं वाले 50 से 60 कमरे भी होंगे. साथ ही घरेलू और बाहरी दोनों टीमों के लिए ड्रेसिंग रूम, फिजियो मसाज रूम, मनोरंजन और रिफ्रेशमेंट के लिए भी जगह रहेगी. इसके अलावा इनडोर क्रिकेट प्रैक्टिस एरीना, स्विमिंग पूल, दिन और रात में आउटडोर प्रैक्टिस की सुविधा रहेगी.

वहीं, ड्रेनेज सिस्टम और पानी स्टोरेज करने का सिस्टम भी होगा. फ्लडलाइट्स और बिजली बैकअप सिस्टम और बुनियादी ढांचे के दिन-प्रतिदिन के रखरखाव के प्रावधान भी होंगे. बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि आर्किटेक्ट्स, इंजीनियरों, ठेकेदारों और विशेषज्ञों के अलावा आइसीसी और बीसीसीआइ के प्रतिनिधियों और सलाहकारों से परामर्श लिया जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

2 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

3 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

5 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

5 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

8 घंटे ago