Bihar

RJD को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री और सांसद रह चुके बृशिण पटेल ने दिया इस्तीफा, बोले- ‘समर्पित कार्यकर्ताओं को नहीं मिलता सम्मान’

एक के बाद एक बड़े नेता राजद से इस्तीफा दे रहे हैं. इस क्रम में अशफाक करीम के बाद वृषिण पटेल ने राजद से इस्तीफा दे दिया है. वृषिण पटेल ने इस्तीफा देते हुए आरजेडी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने इस्तीफा पत्र में लिखा, आरजेडी को समर्पित कार्यकर्ताओं की कोई जरूरत नहीं है. आरजेडी की सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सद्भाव में कोई आस्था नहीं. दुखित मन से आरजेडी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.

बता दें कि वृषिण पटेल बिहार के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक हैं और कुर्मी जाति के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं. वह बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं और पूर्व में सांसद भी रह चुके हैं. उन्होंने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को पत्र लिखकर कहा कि मैंने महसूस किया है कि राष्ट्रीय जनता दल को समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्कता नहीं है. आरजेडी डेमोक्रेसी नहीं सिंगल विंडो सिस्टम चला रही है. सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक न्याय में भी पार्टी को आस्था नहीं रही. बहुत दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं.

वृषिण पटेल ने आगे लिखा, तेजस्वी यादव ने जो कुनबा तैयार किया है, वो भविष्य में खुद के लिए कांटा बो रहे हैं, जो उन्हें ही चुभेगा. राजद द्वारा उतारे गए उम्मीदवारों पर उन्होंने कहा कि जनता फैसला करेगी कि क्या करना है. इससे पहले पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. अशफाक करीम जेडीयू में शामिल होंगे.

हालांकि, वृषिण पटेल के इस्तीफे के पीछे और भी वजहें बताई जा रही हैं. दरअसल, वैशाली से टिकट इन्हे न देकर पार्टी ने मुन्ना शुक्ला को उम्मीदवार बना दिया. जबकि वैशाली से सांसद भी रहे हैं वृषिण पटेल. वृषिण पटेल का कहना है कि मुन्ना शुक्ला, अशोक महतो के परिवार, बीमा भारती और ऐसे ही लोगों को पार्टी तवज्जो दे रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

14 मिनट ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

24 मिनट ago

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

46 मिनट ago

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

10 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

16 घंटे ago