Bihar

बिहार की 4 सीटाें पर मतदान जारी, जानिए सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत वोट पड़े

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान आज शुक्रवार को शुरू हो चुका है. बिहार की 4 संसदीय सीटों पर प्रत्याशियाें के भाग्य का आज ही फैसला हो जाएगा. नवादा, जमुई, औरंगाबाद और गया में वोटिंग शुरू हो चुकी है. सुबह 9 बजे तक की बात करें तो 10 प्रतिशत से कम ही वोटिंग बिहार की हर सीट पर हो सकी. लोकतंत्र के इस महापर्व में युवा से लेकर बुजुर्ग तक के अंदर उत्साह देखने को मिल रहा है. हालांकि कई बूथों पर मतदान में सुस्ती भी दिखाई पड़ी है.

बिहार में 4 सीटों के लिए हो रहा मतदान

बिहार की चार सीटों पर मतदान सुबह से शुरू हो गया. इन चारो सीटों पर विपक्ष की ओर से राजद ने प्रत्याशी उतारे हैं जबकि सत्ता पक्ष की ओर से एनडीए के अलग-अलग घटक दलों के उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं. इनके भाग्य का फैसला आज ईवीएम में कैद हो रहा है. बिहार में प्रचंड गर्मी के बीच मतदाता बूथों पर जाकर मतदान कर रहे हैं.

महिलाओं में दिखा वोटिंग को लेकर उत्साह

जमुई, नवादा, औरंगाबाद और गया संसदीय सीटों के लिए हो रहे मतदान की तस्वीरें सामने आयी हैं. महिला और युवा मतदाता कतार में अधिक संख्या में दिखाई दिए हैं. वहीं बुजुर्ग मतदाता भी अपने-अपने घरों से बाहर आए हैं और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है.

बिहार में सुबह 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत..

बिहार का मौसम इन दिनों बेहद सख्त तेवर दिखा रहा है. 8 से 9 बजे के बाद ही चिलचिलाती धूप का सामना लोगों को करना पड़ रहा है. इसी मौसम के बीच मतदान भी हो रहा है. सुबह की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गया में 9.30%, नवादा में 6.15%, औरंगबााद में 6.01% और जमुई में 9.12 प्रतिशत मतदान हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 घंटा ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

3 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

3 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

7 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

10 घंटे ago