Bihar

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से गेहूं की कटनी करके लौट रही दो महिलाओं और दो बच्चों की मौत

सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के पास घटी जहां ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं. घटना सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के पास लक्ष्मी रेलवे लाइन के पास की है.

बताया जा रहा है कि गेहूं की कटनी करके महिला अपने बच्चों को लेकर घर लौट रही थी तभी दो बच्चे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गए. दोनों बच्चों को बचाने के क्रम में दोनों महिलाएं भी ट्रेन की चपेट में आ गईं जिससे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक दोनों ट्रैक पर अचानक से ट्रेन आने से घटंना घटी. इस घटना से रेलवे ट्रैक पर अफरातफरी का माहौल हो गया.

मृतक सभी लोग लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी गेहूं की कटनी करके अपने घर लौट रहे थे तभी ये घटना लक्ष्मीपुर रेलवे लाइन के पास हुई. चारों मृतक एक ही परिवार के रहने वाले हैं.

घटना के बाद रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे मामले की जांच में जुड़ गई है. मृतकों में श्रीमती देवी (32), दिलबहार कुमार, खुशी कुमारी, नीतू देवी हैं. सभी एक ही परिवार के रहने वाले हैं सभी लोगों का घर सीवान का सुमेरपुर गांव बाताया जाता है.

Avinash Roy

Recent Posts

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

48 मिनट ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

1 घंटा ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

2 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

2 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

12 घंटे ago