Bihar

पीएम मोदी जमुई से आज बिहार में करेंगे चुनाव अभियान का आगाज, CM नीतीश कुमार मंच पर रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को बिहार में चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। वे जमुई में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला बिहार दौरा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ होंगे। जमुई सीट पर एनडीए के उम्मीदवार अरुण कुमार भारती हैं जिनके लिए पीएम और सीएम जनता से वोट देने की अपील करेंगे। अरुण कुमार भारती लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बहनोई हैं। एलजेपी आर चीफ भी पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे जो वर्तमान में जमुई के सांसद हैं।

देवघर उतरेंगे पीएम

पार्टी नेताओं के अनुसार पीएम 11 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे हेलिकॉप्टर से लगभग 12 बजे जमुई के खैरा प्रखंड में बल्लोपुर सभास्थल पहुंचेंगे। जमुई में वे लगभग एक घंटे तक रहेंगे। एक बजे जमुई से देवघर के लिए वे रवाना हो जाएंगे। एनडीए के सभी घटक दलों ने पीएम की रैली को लेकर पूरी तैयारी की है। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर जमुई और आसपास के इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। नवादा, मुंगेर, लखीसराय, बांका के वरीय पुलिस पदाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है।

तीसरी बार जीत के लिए लोजपा आर ने झोंकी ताकत

उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, लोजपाआर सुप्रीमो चिराग पासवान सहित एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता पीएम की रैली में शरीक होंगे। गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमुई में इसी मैदान से चुनावी अभियान का आगाज किया था। पिछली बार लोजपा के टिकट पर चिराग पासवान उम्मीदवार थे। इस बार उनके बहनोई अरुण भारती चुनावी मैदान में हैं।

पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले जमुई लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ चुका है। इस लोकसभा के एक महत्वपूर्ण अंग मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर विधान सभा क्षेत्र में भी चुनावी तपिश बढ़ गई है। चौपाल से लेकर चाय-पान की दुकानों पर बस चुनाव की ही चर्चा हो रही है। जमुई लोकसभा आरक्षित सीट है। लोजपा (आर) सुप्रीमो चिराग पासवान यहां से लगातार दो बार सांसद रह चुके हैं। इस बार चिराग पासवान खुद की जगह इस सीट से अपने जीजा अरुण भारती को जबकि राजद ने अर्चना रविदास को चुनाव मैदान में उतारा है। इन दोनों के बीच ही सीधी टक्कर होने की संभावना है। मैदान में भले ही अरूण भारती हैं, लेकिन इस सीट से चिराग पासवान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। एक ओर लोजपा तीसरी जीत की आस लगाए बैठी है तो दूसरी ओर से राजद इस बार लोजपा के विजय रथ को रोकने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

18 मिनट ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

43 मिनट ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

14 घंटे ago