Bihar

समस्तीपुर समेत बिहार के इन 8 नए शहरों का भी बनेगा GIS आधारित मास्टरप्लान, विभाग ने शुरू की एजेंसी की तलाश

राज्य के आठ नए शहरों के आयोजना क्षेत्रों का भी जीआइएस (भोगौलिक सूचना तंत्र) आधारित मास्टरप्लान तैयार किया जाएगा। इनमें गोपालगंज, समस्तीपुर, मधेपुरा, सुपौल, अरवल, नवादा, शेखपुरा और बांका शामिल हैं। इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने एजेंसी की तलाश शुरू कर दी है।

इसके साथ ही 63 अन्य शहरों के जीआइएस बेस मैप तैयार करने, प्रॉपर्टी सर्वे आदि को लेकर भी विभाग के स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

राज्य सरकार सभी जिला मुख्यालय के शहरों के साथ एक लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों का मास्टर प्लान तैयार करने की कार्रवाई कर रही है। वर्तमान में 33 आयोजना क्षेत्र प्राधिकार में यह काम जारी है।

जानकारी के अनुसार, जिन आठ नए आयोजना क्षेत्र प्राधिकार को जीआइएस मैपिंग के लिए चुना गया है, उनको दो समूहों में बांट कर एजेंसी के माध्यम से जीआइएस सर्वे कराया जाएगा।

इसी आधार पर शहर और आसपास के इलाकों में जमीन की उपयोगिता तय की जाएगी ताकि भविष्य में शहर का सुनियोजित विकास किया जा सके।

राज्य सरकार ने अधिसूचित आयोजना क्षेत्र प्रा़धिकारों के लिए संबंधित जिले के डीएम को अध्यक्ष जबकि संबंधित प्राधिकार के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को सदस्य सचिव बनाया है।

इनके अलावा, संबंधित जिले के डीडीसी, अपर समाहर्ता (राजस्व), पथ निर्माण, पीएचईडी और ग्रामीण कार्य विभाग के संबंधित कार्यपालक अभियंता, संबंधित क्षेत्र के नगर निकाय के कार्यपालक अभियंता, मुख्य नगर निवेशक आदि पदेन सदस्य बनाए गए हैं।

प्राधिकार को विस्तारित क्षेत्र के लिए मास्टर प्लान के साथ ही अन्य विकास योजनाओं की तैयारी, इसके क्रियान्वयन और अन्य नियमानुकूल कार्रवाई की जिम्मेदार दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago