लव मैरिज के बिपरीत अरेंज मैरिज में परिवार वाले लड़के और लड़की की शादी करते हैं। पहले तारीख होती है, दूल्हा बारात लेकर जाता है और शादी के सभी रीति रिवाज को पूरा करने के बाद दुल्हन को विदा कर कर अपने घर लाता है। लेकिन बिहार के नवादा में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। दरअसल दूल्हा शादी के लिए निर्धारित तारीख से 2 महीने पहले ही अपने ससुराल पहुंच गया। दुल्हन को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़े युवक को लड़की के परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मामला में मसकौर थाना क्षेत्र के नीमचक गांव का है।
दसअसल मसकौर थाना इलाके के कोपीन गांव निवासी रामचंद्र महतो के 21 वर्षीय पुत्र त्रिपुरारी कुमार की शादी और नीमचक गांव के सुखदेव महतो की 19 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी की तय की गयी थी। परिजनों ने दो महीने बात की तारीख निकाली थी। लेकिन गुरुवार को लड़का अपनी होने वाली दुल्हन के गांव नीमचक पहुंचा गया। ससुराल पहुंचकर वह अपने होने वाली दुल्हन को ले जाने के लिए जिद करने लगा। इस पर बवाल मच गया। आस पास के लोग जुट गए और काफी हंगामा हुआ। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और लड़का-लड़की दोनों को थाने लेकर चली गई। जांच में पता चला कि दोनों बालिग हैं और शादी करने के लिए बेताब हैं।
उससे बाद पुलिस ने लड़का-लड़की दोनों के परिवार वालों को भी थाने बुलाया। दोनों के परिवार के बीच आपस में समझौता कराया गया। इसके बाद पुलिस ने थाना के पीछे मंदिर में दोनों का विवाह करवा दिया। थाना से ही उनकी विदाई करा दी गई। अब इस शादी की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।
इस मामले में मेसकौर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने कहा कि लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं और शादी करने पर अड़े थे। कानून उन्हें नहीं रोका जा सकता। परिवार वालों को बुलाया गया और उनकी मर्जी से थाना के पास एक शिव मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी कराई गई है। उन्होंने बताया कि हम लोगों को सूचना मिली थी कि त्रिपुरारी कुमार की शादी जुलाई में होनी थी। लेकिन अचानक वह ससुराल पहुंच गया और शादी करने की जिद पर अड़ गया। सूचना मिलने के बाद हम लोग पहुंचे। थानाध्यक्ष ने कहा कि शादी से दोनों पक्ष राजी हैं। किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…