आरजेडी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसको परिवर्तन पत्र का नाम दिया गया है। 2024 के लिए 24 जन वचन निभाने की बात कही गई है। जिसमें एक करोड़ की नौकरी का वादा भी है। इसके साथ ही महिलाओं को लेकर भी कई तरह के वादे किए गए हैं , ऐसे में अब इसको लेकर चिराग पासवान ने राजद पर लालू पारिवार पर भी सवाल उठाया है। चिराग ने कहा है कि – बिहार की जनता जानती है की राजद के लोग किस तरीके से नौकरी देते हैं।
चिराग पासवान ने कहा कि – अच्छी बात है की तेजस्वी नौकरी की बात कर रहे हैं, लेकिन उनको यह बताना चाहिए कि यदि यह लोग सही मायने में एक करोड़ लोगों को नौकरी दे सकते हैं तो एक लंबे समय तक इन्हीं के परिवार के लोग सत्ता में रहे हैं क्यों नहीं दिया। इतना ही नहीं यह बात तो हर कोई जानता है कि इनलोगों ने कैसे लोगों को नौकरियां दी है।
चिराग ने कहा कि- यह पहली बार तो चुनाव हो नहीं रहा, इससे पहले आप लोग भी सत्ता में रहे इनके परिवार के दो लोग मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी रहे तो जब सत्ता मिली तो इन कामों को क्यों पूरा नहीं किया। हकीकत तो यह है कि इनलोगों को जब भी सत्ता मिलती है तो यह लोग बहाना बनाना शुरू कर देते हैं और कहने लगते हैं कि यह गठबंधन का वादा नहीं हमारा वादा था और जब हमारी सरकार आएगी तब इसे पूरा किया जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का समय है और बिहार की जनता यह मन बना चुकी है कि एक बार फिर से मोदी सरकार को ही जीत हासिल करवा कर केंद्र में सरकार चलाने का आदेश देना है। बिहार के लोग भी यह जान चुके हैं कि अगर बिहार का विकास करना है तो सिर्फ डबल इंजन की सरकार से ही यह संभव है। लंबे समय के बाद बिहार में वापस से डबल इंजन की सरकार मिली है और ऐसे में हर एक लोगों की यही इच्छा है हम वापस से मोदी जी को लायेंगे।
उधर, लालू प्रसाद के परिवार के लोग या नहीं बताएं कि एक करोड़ लोगों को नौकरी देने के बदले कितना जमीन लेंगे। यह जमीन लेने की तैयारी है। लालू जी का पूरा परिवार सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार कर सकता है। और यह भ्रष्टाचार के लिए तैयार किया गया रोड मैप है। एक करोड़ लोगों को सपना देख कर उनके जमीनों पर कैसे कब्ज़ा करना है इसकी तैयारी है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…