Bihar

TRE-3 पेपर लीक; EOU ने BPSC से पूछे एक दर्जन सवाल, इन प्वाइंट्स पर मांगा लिखित जवाब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बीपीएससी के स्तर से आयोजित शिक्षक बहाली के तीसरे चरण की परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक मामले में अब ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) ने एक दर्जन से अधिक सवाल पूछे हैं। मुख्य रूप जो सवाल पूछे गए हैं वे परीक्षा की तैयारी और संचालन तथा प्रश्न पत्र की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े हैं। जांच एजेंसी ने बिहार लोक सेवा आयोग से लिखित जवाब मांगा है।

ईओयू ने बीपीएससी से जानना चाहा है कि प्रश्न-पत्र किस स्थान पर छपवाए गए थे। प्रिंटिंग प्रेस कौन सा था। यहां तक प्रश्न-पत्रों को कैसे पहुंचाया गया, इसकी जानकारी अध्यक्ष के अलावा और किसी को थी क्या? प्रश्न पत्र की सुरक्षा के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए थे? पूरे कार्य में किन-किन कर्मियों एवं पदाधिकारियों के पास क्या-क्या दायित्व थे, आदि इनमें प्रमुख हैं।

लिखित में पूछे गए इन सवालों के जवाब आयोग को जल्द से जल्द देने को कहा गया है। ताकि इसके आधार पर पूरे मामले की जांच को मुकाम तक पहुंचाया जा सके। बीपीएससी के जवाबों का मिलान जांच और पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों से किया जाएगा। इस तरह से अब तक सामने आए सभी तथ्यों का क्रॉस वेरीफिकेशन हो सकेगा।

इन जवाबों की मदद से कई सवालों के हल ढूंढने में मदद मिलेगी। प्रश्न-पत्र कहां से और किसने कैसे लीक किया था, इसका सही विवरण सामने आ सकेगा। गिरफ्तार अभियुक्तों ने जो जानकारी दी है, वह कहां तक सही थी, यह भी पता चलेगा। इस मामले की जांच के लिए गठित ईओयू की एसआईटी को अब तक की जांच और गिरफ्तार आरोपितों की पूछताछ में कई अहम बातों की जानकारी हुई है। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद हुए हैं।

पटना के 90 फीट के पास बना रखा था कार्यालय

इस मामले में कई स्थानों पर निरंतर छापेमारी भी की गई है। इसी क्रम में पटना के 90 फीट के पास एक स्थान में छापेमारी की गई। इस घर को किराए पर लेकर गिरफ्तार आरोपित शुभम, सुमित, विक्की और अभिषेक सेटिंग के कार्यालय के तौर पर उपयोग करते थे। यहां मुख्य रूप से दलालों को बुलाकर उनसे अभ्यर्थियों के बारे में डील की जाती थी। यहां से भी कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरफ्तार हुए ये चारों अभियुक्त पूरे मामले के मुख्य अभियुक्त विशाल कुमार चौरसिया के बेहद खास हैं और सेटिंग के पूरे धंधे में उसके अहम हिस्सेदार भी हैं। कुछ दिनों पहले इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ में इस स्थान के बारे में पूरी जानकारी सामने आई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

9 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

11 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

21 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

22 घंटे ago