Politics

क्लिनिक मेरा इंतजार कर रही, टिकट कटने के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने राजनीति को कहा गुडबाय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी के कई बड़े नेता राजनीति से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। पहले गौतम गंभीर और फिर जयंत सिन्हा के बाद अब चांदनी चौक से मौजूदा सांसद डॉ हर्षवर्धन ने भी राजनीति को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। रविवार को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक लंबी पोस्ट शेयर कर उन्होंने सक्रिय राजनीति से खुद को अलग करने का ऐलान किया।

उन्होंने अपने इस पोस्ट में कहा है कि 30 साल के शानदार राजनीतिक करियर के बाद अब वह वापस अपनी जड़ों की तरफ लौटना चाहते हैं। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में कहा है कि कृष्णानगर में उनकी ENT क्लिनिक इंतजार कर रही है।

बीजेपी से नहीं मिला था टिकट

बता दें, बीजेपी ने कल ही लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इसमें दिल्ली की 7 में से 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 सीटों पर नए चेहरों को खड़ा किया गया है। चांदनी चौक से भी डॉ हर्षवर्धन के बजाय प्रवीण खंडेलवाल को मौका दिया गया है। सूत्रों की मानें तो उनके राजनीति से दूरी बनाने के पीछे यही वजह बताई जा रही है।

डॉ हर्षवर्धन ने पोस्ट में क्या लिखा?

उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा, तीस साल से अधिक के शानदार राजनीतिक करियर में मैंने सभी पांच विधानसभा और दो संसदीय चुनाव लड़े और बड़े अंतर से जीते। इसके अलावा पार्टी संगठन और राज्य और केंद्र की सरकारों में कई प्रतिष्ठित पदों पर काम किया। अब में अपनी जड़ों की ओर लौटने की अनुमति चाहता हूं।

उन्होंने आगे कहा, पचास साल पहले जब मैंने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की इच्छा के साथ जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर में एमबीबीएस में प्रवेश लिया तो मानव जाति की सेवा ही मेरा आदर्श वाक्य था। दिल से एक स्वयंसेवक, मैं हमेशा पंक्ति में अंतिम व्यक्ति की सेवा करने के प्रयास के दीन दयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय दर्शन का उत्साही प्रशंसक रहा हूं। तत्कालीन आरएसएस नेतृत्व के आग्रह पर मैं चुनावी मैदान में कूदा। वे मुझे केवल इसलिए मना सके क्योंकि मेरे लिए राजनीति का मतलब हमारे तीन मुख्य शत्रुओं – गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ने का अवसर था।

इसी के साथ उन्होंने उन सभी का आभार व्यक्ति किया जिन्होंने उनके तीन दशकों के राजनीतिक सफर में महत्वपूर्ण योगदान। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा किदेश उनकी फिर से सत्ता में वीरतापूर्ण वापसी की कामना करता है। उन्होंने कहा, मुझे अब और भी आगे जाना है, मैं इंतजार नहीं कर सकता। कृष्णा नगर में मेरी ईएनटी क्लिनिक भी मेरी वापसी का इंतजार कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

43 मिनट ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

50 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

14 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

15 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago