Bihar

लालू के करीबी नेता सुभाष यादव के घर ED की ताबड़तोड़ छापामारी; इस मामले में हुआ एक्शन

राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी और वरिष्ठ आरजेडी नेता सुभाष यादव के ठिकानों पर आज ईडी की पटना टीम ने रेड की है। उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि रेत माफिया के जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई चल रही है। बीते कई घंटों से ED की कार्रवाई जारी है।

आपको बता दें इससे पहले भी सुभाष यादव के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड पड़ी थी। आईटी टीम ने साल 2018 में पटना, दिल्ली और धनबाद में ये कार्रवाई की थी। 2019 के लोकसभा में सुभाष यादव ने झारखंड के चतरा से राजद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था।

लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि लालू यादव के परिवार से सुभाष का कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है। लेकिन वो लालू के करीबियों में एक हैं। आपको बता दें सुभाष यादव के खिलाफ पटना के ही तमाम थानों में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें ज्यादातर अवैध बालू खनन से जुड़े हुए हैं। और कुछ आपराधिक मुकदमे भी हैं।

इससे पहले शुक्रवार को लालू यादव की पार्टी आरजेडी के एमएलसी विनोद जायसवाल के पटना स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था। कोलकाता से आई IT टीम ने शराब फैक्ट्री की जांच मामले में ये कार्रवाई की है। जिसमें टैक्स चोरी की बात सामने आ रही है। और अब राजद नेता सुभाष यादव के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

3 मिनट ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

7 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

7 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

16 घंटे ago