Bihar

सक्षमता परीक्षा में धांधली? 1205 शिक्षकों का होगा वेरिफिकेशन, शिक्षा विभाग का आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ली जा रही सक्षमता परीक्षा आवेदन देने वाले 1205 नियोजित शिक्षक जांच के घेरे में आ गये हैं। इन सभी शिक्षकों के रौल नंबर एक से अधिक अभ्यर्थियों के हैं। ऐसे में इन्हें संदेह के घेरे में मानते हुए शिक्षा विभाग ने सभी का भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया गया है। विभाग में गठित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में चरणबद्ध तरीके से शिक्षकों को बुलाकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा।शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में उक्त निर्णय लिये गये हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 1205 शिक्षकों की सूची विभाग को सौंपी है। ये सभी रौल नंबर शिक्षक पात्रता परीक्षा (बीटेट, सीटेट और एसटेट) के हैं। इसी क्रम में गुरुवार को विभाग में डेढ़ दर्जन शिक्षकों का भौतिक सत्यापन किया गया है। 1205 में सबसे अधिक 79 शिक्षक नवादा जिले के हैं। वहीं, सबसे कम कैमूर और शिवहर जिले के पांच-पांच शिक्षक हैं।

सक्षमता परीक्षा में शामिल होने के लिए दो लाख 21 हजार 255 ने आवेदन किया। मालूम हो कि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिये जाने को लेकर सक्षमता परीक्षा ली जा रही है। इसका पहला चरण अभी चल रहा है। शिक्षकों को परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए कुल पांच मौके दिये जाएंगे। इनमें तीन ऑनलाईन तथा दो लिखित परीक्षा ली जाएगी।

सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट 23 मार्च को 

सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट 23 मार्च को प्रकाशित होगा। शिक्षा विभाग और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की बैठक में विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर जारी निर्देश के अनुसार एससीईआरटी को 10 मार्च तक परीक्षा एजेंसी के द्वारा उत्तर कुंजी उपलब्ध करा दिया जाएगा। 12 मार्च को उत्तर कुंजी पर आपत्ति प्राप्त करने के लिए इसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

14 मार्च तक शिक्षक अभ्यर्थियों से आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 15 मार्च तक आपत्तियों का निष्पादन कर दिया जाएगा। 20 मार्च को परीक्षा एजेंसी के द्वारा बोर्ड को रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा। बोर्ड 23 मार्च को रिजल्ट जारी करेगा। प्रति आपत्ति नियोजित शिक्षक अभ्यर्थियों को 50 रुपये देने होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के दौरान जिला स्तर पर अंगुठे के निशान का मिलान किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

21 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

13 घंटे ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

19 घंटे ago