Bihar

बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले सावधान, पटना की सफलता के बाद अब बिहार के सभी जिलों में CCTV फुटेज के आधार पर कटेगा चालान

राजधानी पटना की तर्ज पर जल्द ही राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। खासकर बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का चालान काटा जाएगा।

बिहार सड़क सुरक्षा परिषद् की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया है। बिहार सड़क सुरक्षा परिषद्, परिवहन विभाग जल्द ही जिला मुख्यालयों में सीसीटीवी लगाने के लिए टेंडर प्रकाशित करेगा। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बिहारशरीफ में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए जा रहे कैमरों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। शेष शहरों में बिहार सड़क सुरक्षा परिषद् द्वारा कैमरे लगाकर निगरानी की जाएगी।

अपराधियों पर भी नजर, डाटा संग्रह भी होगा

सभी जिला मुख्यालयों के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती तो होगी ही, अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। सीसीटीवी कैमरों से जुटाए गए डाटा का उपयोग यातायात प्रबंधन में किया जा सकेगा। यातायात से जुड़ी सुविधाओं में भी डाटा मदद करेगा।

पटना में 99 प्रतिशत सवार पहनते हैं हेलमेट

राज्य में सबसे पहले पटना में ही कैमरों से चालान काटने की शुरुआत हुई। वर्ष 2018 में राजधानी के विभिन्न मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चालान काटा जाने लगा। स्मार्ट सिटी के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के जरिए निगरानी और बढ़ी।परिवहन और पुलिस की सख्ती की वजह से हेलमेट पहनने वालों की प्रतिशतता में वृद्धि हुई है। वर्तमान में लगभग 99 प्रतिशत दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाले सवार हेलमेट पहनते हैं।

बिना हेलमेट 1628 लोगों की दुर्घटना में मौत

परिवहन विभाग के अनुसार, राज्य में वर्ष 2022 में कुल 10 हजार 801 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। इन सड़क दुर्घटनाओं में आठ हजार 898 लोगों की मृत्यु हुई, जिनमें 1628 ऐसे लोग थे जो दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट सवारी कर रहे थे। सड़क सुरक्षा के तहत बाइक सवारों की जान बचाने के लिए सभी जिलों में यह पहल की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

9 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

9 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

16 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

20 घंटे ago