Bihar

उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, RLM प्रदेश अध्यक्ष पत्नी संग नीतीश की जेडीयू में शामिल, यहां से मिलेगा टिकट?

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका दिया है। आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा शनिवार को जेडीयू में शामिल हो गए। उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी ने भी जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की है। बताया जा रहा है कि विजयलक्ष्मी कुशवाहा को जेडीयू सीवान लोकसभा सीट से टिकट देने जा रही है। उनके पति रमेश कुशवाहा जेडीयू से विधायक रह चुके हैं।

पटना स्थित जेडीयू दफ्तर में शनिवार शाम को मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें रमेश कुशवाहा और उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी ने आधिकारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मंत्री विजय चौधरी, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और राज्यसभा सांसद संजय झा समेत अन्य कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जेडीयू के सभी नेताओं ने रमेश कुशवाहा और विजयलक्ष्मी का पार्टी में स्वागत किया। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि रमेश की घर वापसी हुई है। वह पहले जेडीयू के बड़े नेता रहे थे। मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि रमेश कुशवाहा 2015 से 2020 तक जेडीयू से विधायक रहे। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी के लिए टिकट मांगा था। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी की थी। मगर किन्हीं कारणों की वजह से विजयलक्ष्मी को टिकट नहीं मिल पाया था। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। अब उन्होंने फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी आस्था जाहिर की है।

उपेंद्र कुशवाहा को कमजोर करने की कोशिश?

जेडीयू ने एनडीए में अपने सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा में सेंध मारी है। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, जेडीयू ने इसे उपेंद्र कुशवाहा को कमजोर करने की कोशिश मानने से इनकार कर दिया। रमेश कुशवाहा के जेडीयू में आने पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि गठबंधन के अंदर किस पार्टी के किस साथी के कहां रहने से ज्यादा फायदा मिलेगा, यह देखा जाता है। यह किसी को कमजोर करने की बात नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पुतली कला और शिक्षा पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का हो रहा निर्माण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…

13 घंटे ago

SP ने किया मुफस्सिल थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को मुफ्फसिल थाने पर वार्षिक निरीक्षण कर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : गेहूं के खेत में मिला अज्ञात युवक का चेहरा झुलसा शव, पहचान छिपाने के लिये तेजाब से जलाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ गांव के वार्ड संख्या-8 में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में 16 अप्रैल से एथलेटिक्स का महाकुंभ, तैयारियां तेज

समस्तीपुर: जिले के खिलाड़ियों के लिए शहर के पटेल मैदान में 16 से 18 अप्रैल…

14 घंटे ago

बिहार: सर्विस कंफर्मेशन के नाम पर 70 हजार की घूस मांगी, SDO के स्टोनो और क्लर्क को निगरानी ने दबोचा

भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के क्लर्क और स्टेनो को निगरानी ने सोमवार को कार्यालय…

15 घंटे ago

नेपाल में बालेन शाह की जीत पर बिहार में जश्न; सीतामढ़ी के ग्रामीण बोले- “जिसे गोद में खिलाया, वो PM बन गया”

पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…

17 घंटे ago