Bihar

RJD की नस-नस में तानाशाही, पूर्णिया से पप्पू यादव का टिकट फंसने पर भड़के आनंद मोहन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

Lok Sabha Election 2024: पूर्णिया लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के मकसद से कांग्रेस में शामिल होने वाले पप्पू यादव के खिलाफ उम्मीदवार उतारने पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी आरजेडी पर बड़ा हमला किया है। आनंद मोहन ने कहा है कि राजद की नस-नस में तानाशाही भरी हुई है। जब-जब यह पार्टी मजबूत होती है तो उनके सहयोगी दल दुबले हो जाते हैं। उन्होंने महागठबंधन के अस्तित्व पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की टिकट पर शिवहर से चुनाव लड़ने वाली हैं। उन्होंने कहा है कि एक पार्टी दनादन सिंबल बांट रही है और अन्य दल टकटकी लगाकर देख रहे हैं।

शिवहर में पत्रकारों से बात करते हुए आनंद मोहन ने कहा कि यह कैसा महागठबंधन है जिसमें सीट शेयरिंग फाइनल हुआ नहीं और एक दल लगातार सिंबल बांटे जा रहा है वहीं दूसरे लोग टकटकी लगाकर देख रहे हैं कि हमारा क्या होगा। महागठबंधन में भारी हताशा और निराशा है। पप्पू यादव का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि एक आदमी कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय करता है और अब कहता है कि मैं पूरी तरह बर्बाद हो गया। अगर पूर्णिया हमसे छूट गया तो पूरी तरह टूट जाऊंगा।

आनंद मोहन ने कहा कि एक पार्टी के नस-नस में तानाशाही भरी हुई है और घोर अराजकता है। जब-जब वह पार्टी मजबूत होती है तो बिहार भयाक्रांत हो जाता है। जब वह पार्टी मजबूत होती है तो एलाइंस पार्टी के लोग दुबले हो जाते हैं। इसके उदाहरण है वाम दलल और कांग्रेस हैं। उन्होंने कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों को नसीहत दिया कि महागठबंधन में बने रहने को लेकर आत्म मंथन करें।

बुधवार को आनंद पूर्व सांसद आनंद मोहन शिवहर दौरे पर थे जहां से उनकी पत्नी लवली आनंद जेडीयू से लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद शिवहर से ही विधायक हैं जो नीतीश सरकार के विश्वास प्रस्ताव के दौरान राजद छोड़कर नीतीश कुमार के खेमे में शामिल हो गए।

दरअसल पप्पू यादव काफी समय से पूर्णिया में पसीना बहा रहे हैं। यहीं का टिकट लेने के लिए उन्होंने अपनी पार्टी को कांग्रेस में मिला दिया। लेकिन महागठबंधन में शामिल आरजेडी ने जेडीयू छोड़कर आई बीमा भारती को यहां उतार दिया है। लालू यादव ने बीमा भारती को सिंबल भी दे दिया है। इधर पप्पू यादव ऐलान कर चुके हैं कि दुनिया छोड़ दूंगा लेकिन पूर्णिया नहीं छोड़ सकता है। तीन अप्रैल वहां नामांकन की अंतिम तिथि है। पप्पू यादव को लेकर राजद और कांग्रेस क्या फैसला लेती है और पप्पू यादव क्या कदम उठाते हैं, यह देखना अहम होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

2 मिनट ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

4 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

6 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

7 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

7 घंटे ago