लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण का मतदान 19 को होने जा रहा है। इस बीच नेताओं का पाला बदलने का खेल भी जारी है। जेडीयू विधायक बीमा भारती अब आरजेडी में चली गईं हैं। वहीं पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में करा दिया है। दोनों ही नेता पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनावी अखाड़े में उतरना चाहते हैं। इस बीच पप्पू यादव की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है।
पप्पू यादव ने रविवार को कहा कि मैं एक परिवार के विश्वास, आशीर्वाद और एक पार्टी की विचारधारा से जुड़ गया हूं। ये सारी जिम्मेदारियां अब उस पार्टी के नेतृत्व की है। मैं कोसी में काम कर रहा हूं। पिछले 2 वर्षों से सीमांचल और 5 वर्षों से पूरे बिहार में काम कर रहा हूं। लालू यादव चाहते थे कि मैं मधेपुरा से चुनाव लड़ूं लेकिन मैंने इसे ठुकरा दिया। मैंने उनसे कहा कि मैं पूर्णिया नहीं छोड़ सकता।
पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि लालू यादव चाहते थे कि मैं आरजेडी में शामिल हो जाऊं, लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मुझ पर विश्वास दिखाया है। भरोसा मेरे लिए काफी था। मैं कांग्रेस में शामिल हो गया। इस पर ट्वीट भी किया है कि ‘मर जाएंगे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे, दुनिया छोड़ देंगे, पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे’ इसलिए, नेतृत्व मुझे जो भी जिम्मेदारी देगा, मैं उसे निभाऊंगा। मेरे लिए विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है, पद नहीं अगर मुझे चुनाव लड़ना हुआ तो मैं पूर्णिया से चुनाव लड़ूंगा और कहीं से नहीं।
गौरतलब है कि नीतीश कुमार की जेडीयू को झटका देते हुए विधायक बीमा भारती ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी और आरेडी में शामिल हो गईं, जिससे उन्हें लोकसभा टिकट मिलने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि इससे उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस के लिए समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जिसने हाल में पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पार्टी में शामिल किया है जो उसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…