Bihar

लालू को मुझसे क्या परेशानी है, समझ नहीं आ रहा है? पूर्णिया सीट पर पप्पू यादव का आरजेडी चीफ से सवाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

जेडीयू से इस्तीफा देकर आरजेडी में शामिल हुई बीमा भारती पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसे लेकर पप्पू यादव की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस नेतृत्व का मामला है। इस सीट को लेकर उनकी कांग्रेस से लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव तक से बात हो चुकी थी। फिर अचानक इस तरह का विवाद क्यों खड़ा किया गया, यह उनके समझ से परे है। पप्पू यादव ने सवालिया लहजे में यहां तक कह दिया कि मुझे पता नहीं है कि लालू यादव जी को मुझसे क्या परेशानी है।

उन्होंने कहा कि इस सीट को लेकर क्या समस्या है, कुछ भी स्पष्ट नहीं हो रहा है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से अभी बात चल रही है। हालांकि उन्होंने इस सीट पर अपना दावा ठोकते हुए कहा कि अब तक पूर्णिया सीट से लड़ना तय है। कांग्रेस को छोड़ने पर कहा कि इस पार्टी से पुराना नाता है। इसे कभी नहीं छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्णिया क्षेत्र में वे काफी समय से लोगों के बीच संपर्क करने में जुटे हुए हैं। जन संपर्क यात्रा भी कर रहे हैं। इसका जबरदस्त रिस्पांस उन्हें मिल रहा है। ऐसे में सीट छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता है।

गौरतलब है कि बुधवार को बीमा भारती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव व युवा नेता तेजस्वी यादव का उन्हें आशीर्वाद मिल गया है। माता राबड़ी देवी का भी आशीर्वाद है। पूर्णिया लोकसभा सीट पर राजद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल को नामांकन होगा। पप्पू यादव पर पूछे गए सवाल पर कहा कि वे मेरे सम्मानीय हैं। ऐसे में पार्टी के निर्णय के साथ उनका भी सहयोग रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

10 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

11 घंटे ago