Bihar

आज से भरे जाएंगे इंटर कंपार्टमेंटल-विशेष परीक्षा के फॉर्म, 4 अप्रैल है लास्ट डेट; स्क्रूटिनी के लिए भी करे ऑनलाइन आवेदन

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा-2024 अलग-अलग आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी 28 मार्च से चार अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी को निर्धारित परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा। समिति की वेबसाइट पर फॉर्म अपलोड है। इंटरमीडिएट सैद्धांतिक परीक्षा-2024 में शामिल व सेंटअप परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थी, जो किसी कारण अधिकतम दो विषयों की सैद्धांतिक परीक्षा में अनुपस्थित रहे, वे इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इनकी प्रायोगिक परीक्षा नहीं ली जाएगी। उनकी वार्षिक परीक्षा में प्रायोगिक विषय का अंक लिया जाएगा।

स्क्रूटिनी के लिए 120 रुपये प्रति विषय देना होगा

बिहार बोर्ड इंटर कंपियों की स्क्रूटिनी के लिए आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि चार अप्रैल है। यदि विद्यार्थी प्राप्तांक से असंतुष्ट है तो उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटिनी के लिए वेबसाइट bsebinter.org एवं biharboardonline.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकता है। प्रति विषय 120 रुपये देना होगा।

इंटर रिजल्ट में बिहार के उत्क्रमित स्कूलों ने परचम लहराया है। बिहार बोर्ड में इस बार 1658 उत्क्रमित स्कूलों के 87.44 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए। बड़ी संख्या में इन उत्क्रमित स्कूलों के छात्र प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास हुए हैं। बिहार बोर्ड के सूत्रों की मानें तो पहली बार उत्क्रमित स्कूल का रिजल्ट इतना बेहतर हुआ है। बता दें कि 2019 से राज्यभर के मध्य विद्यालयों को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उत्क्रमित किया जा रहा है। इस बार 1658 उत्क्रमित विद्यालयों के एक लाख 90 हजार 562 विद्यार्थी इंटर की परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें लगभग एक लाख 70 हजार विद्यार्थियों को सफलता मिली है। इसमें लगभग 30 हजार छात्रों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की है।

अब तक पांच हजार से अधिक स्कूलों को उत्क्रमित किया जा चुका है। उत्क्रमित करने के बाद हर साल बिहार बोर्ड के ओएफएसएस (ऑनलाइन फैलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स) से स्कूलों को जोड़ा जाता है। अब पांच हजार से अधिक स्कूल ओएफएसएस से जुड़ चुके है। इन स्कूलों को ऑनलाइन 11वीं में नामांकन का मौका दिया जाता है। इससे छात्र अपने ही गांव या पंचायत में स्थित स्कूल में 11वीं में नामांकन ले पाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

6 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

7 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

18 घंटे ago