Bihar

बिहार में पप्पू यादव की पार्टी कांग्रेस में कर सकती है विलय, इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा

बिहार की राजनीति को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सांसद पप्पू यादव अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय करेंगे। खबर यह भी है कि पप्पू यादव पूर्णिया से गठबंधन के उम्मीदवार हो सकते हैं। वहीं पप्पू यादव ने बुधवार को आरजेडी चीफ लालू यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जमकर तारीफ की।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पार्टी नेता तेजस्वी यादव के साथ अपनी मुलाकात पर जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने कहा, ‘लालू यादव और मेरे बीच कोई राजनीतिक संबंध नहीं हैं, यह पूरी तरह से एक भावनात्मक रिश्ता है। उन्होंने कहा कि कल हम सभी एक साथ बैठे।

पप्पू यादव ने कहा कि हमारी कोशिश है किसी भी कीमत पर सीमांचल और मिथिलांचल में भाजपा रोका जाए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने 17 महीने तक काम किया और भरोसा बनाया। राहुल गांधी ने दिल जीता और लोगों को आशा दी। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग मिलकर सिर्फ 2024 का लोकसभा चुनाव ही नहीं जीतेंगे, बल्कि 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव भी जीतेंगे।

जन अधिकार पार्टी के चीफ ने कहा कि हमारे लिए पूर्णिया मायने नहीं रखता है, बल्कि ज्यादा महत्वपूर्ण है कि भाजपा को किसी भी कीमत पर रोका जाए। साथ ही कमजोर वर्गों की पहचान कर उनकी रक्षा करना और बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ लड़ना। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस नेतृत्व के साथ मिलकर लड़ेंगे। जिसने इस देश का दिल जीता। वही इस देश का पीएम बनेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

4 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

6 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

19 घंटे ago