Bihar

आरजेडी विधायक शंभूनाथ यादव के ठिकानों पर ईडी का छापा, चुनाव के बीच लालू के करीबियों पर शिकंजा

बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर से आरजेडी विधायक शंभूनाथ यादव के ठिकानों पर ईडी ने बुधवार को छापा मारा। ईडी की टीम विधायक के 13 ठिकानों पर सुबह छापेमारी करने पहुंची। यह कार्रवाई अवैध बालू खनन से जुड़े मामले में की गई है। लोकसभा चुनाव के बीच लालू एवं तेजस्वी यादव के करीबियों पर लगातार केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई की जा रही है। इससे सूबे का सियासी पारा गर्मा गया है। पिछले महीने आरजेडी विधायक किरण यादव के ठिकानों पर भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की थी।

शंभूनाथ यादव ब्रह्मपुर से आरजेडी के विधायक हैं और लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। उनके चक्की स्थित आवास समेत अलग-अलग कल 13 ठिकानों पर ईडी द्वारा छापेमारी की गई। यह कार्रवाई सुबह अंधेरे से ही शुरू हुई। आरजेडी विधायक के चक्की स्थित आवास को चारों तरफ से केंद्रीय सुरक्षाबल ने अपने घेरे में ले लिया। किसी को अंदर आने और बाहर जाने की अनुमति नहीं है।

इसके अतिरिक्त बक्सर शहर जासो में उनके करीबी के ठिकाने पर भी छापेमारी चल रही है। साथ ही साथ उनके फ्लोर मिल, ईंट भट्ठे समेत 13 अलग-अलग ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। ईडी ने विधायक शंभूनाथ यादव और उनके परिजन को उनके आवास में ही रोक कर रखा है। जहां सभी से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही उनके सैकड़ों समर्थक उनके आवास पर पहुंच गए हैं।

कभी लालू के बॉडीगार्ड थे शंभुनाथ

लालू यादव जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तब शंभु यादव उनके बॉडीगार्ड हुआ करते थे। जब लालू रेल मंत्री बने तब उन्हें आरजेडी से टिकट मिला और वे जीतकर विधायक बन गए। इसके बाद वे तीन बार विधानसभा का चुनाव जीते। शंभुनाथ के पटना के बिहटा स्थित सोनो होटल में भी ईडी ने रेड की है।

चुनावी माहौल में लालू परिवार के करीबियों पर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से सूबे का सियासी पारा गर्माया हुआ है। बीते 27 फरवरी को ईडी ने भोजपुर जिले की संदेश से आरजेडी की विधायक किरण देवी के यहां छापा मारा था। उनके आरा एवं पटना स्तित ठिकानों पर रेड की गई। किरण देवी के पति अरुण यादव बालू कारोबारी हैं और वे भी विधायक रह चुके हैं। पिछले साल मई में भी दंपति के ठिकानों पर सीबीआई ने लैंड फॉर जॉब केस में छापेमारी की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

4 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

5 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

10 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

10 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

12 घंटे ago