Bihar

NRI का बैग खोजते-खोजते पटना पुलिस को लगी भूख, पीड़ित के पैसे से सूप और चिकेन लॉली-पॉप दबा लिया; होगी कार्रवाई

पटना पुलिस कनाडा में कार शो रूम संचालक एनआरआइ रवि उर्फ रितेश बात्रा का ऑटो गैंग गिरोह के द्वारा बैग लेकर फरार होने के मामले में अबतक बैग तो नहीं ढूंढ पायी, लेकिन उन्हें ढूंढने के चक्कर में दो पुलिसकर्मियों को भूख लग गयी और एक होटल में जाकर एनआरआइ के पैसे सूप, चिकेन लॉली पॉप और बटर नान खा लिया. इस मामले की जानकारी मिलते ही विधि-व्यवस्था डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद चौंक गए. उन्होंने कहा कि पीड़ित अगर इन बातों को लिखकर देंगे तो जांच करायेगे. जांच में अगर मामला सही निकल गया तो दोनों जवानों पर कार्रवाई की जायेगी.

‘कुछ सेवा-सत्कार करो..’ और पीड़ित के पैसे से लजीज भोजन खाए..

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बात्रा के साथ छानबीन कर रहे थे. इसी दौरान दोनों पुलिसकर्मियों ने पीड़ित से कहा कि कुछ सेवा-सत्कार करो…बस ऐसे जांच थोड़ी होता है. इसके बाद दोनों जवान शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बात्रा को फ्रेजर रोड स्थित एक होटल में ले गए. बात्रा ने बताया कि मैंने ठंडा मंगवाया था. उसपर दोनों जवानों ने कहा कि नहीं खाना खाएंगे. दोनों जवानों ने चिकेन हॉट सावर सूप, चिकन लॉली पॉप और बटर नान का ऑर्डर दिया. इसका कुल बिल जीएसटी लगाकर 814 रुपए हुआ. बिल देने के लिए बात्रा के पास पैसा नहीं था, तो उन्होंने अपने रिश्तेदार को फोन कर होटल का बिल पेमेंट कवाराया. बात्रा ने बताया कि मेरे पास कैश नहीं थे. एक रिश्तेदार को फोन कर उनसे होटल का बिल पेमेंट कराया.

नंबर के आधार पर ऑटो चालक को बुलाया और फिर छोड़ दिया

रवि ने बताया कि जब वे केस दर्ज कराने कोतवाली थाना पहुंचे, तो पहले लोकेशन का मामला बताकर केस लेने से मना कर दिया. इसके बाद ऑटो चालक का नंबर दिया, तो उसे बुलाकर बात की और फिर छोड़ दिया. पुलिस ने सीसीटीवी सर्वर रूम में जाने के लिए कहा. जब उन्होंने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही, तो डायल 100 की गाड़ी पर बैठा कर ऑफिस भेजा गया. वहां घटना का फुटेज देखा. रात के 9 बजे से 10:30 बजे तक वहीं बैठा रहा. बात्रा ने कहा कि अब मैं चक्कर लगाते-लगाते थक गया हूं. दो दिनों में एक बैग भी पुलिस नहीं खोज पायी है. अब मैं जा रहा हूं. पुलिस वाले कभी कोतवाली, कभी डायल 100 तो कभी जेपी गंगा पथ पर घुमाते रहते हैं.

क्या था पूरा मामला

मालूम हो कि शुक्रवार को मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले रवि परिवार के साथ पटना घूमने आये थे. शुक्रवार को गुरुद्वारा जाने के लिए जंक्शन से 300 रुपये में ऑटो बुक किया. ऑटो वाले ने गंगा पथ घुमाने के बहाने उन्हें ऑटो से उतारा और बैग लेकर भाग गया था. बैग में 27 हजार कैश, 80 हजार रुपये की स्मार्ट घड़ी, पत्नी और बच्चों के कपड़े समेत कई सामान थे.

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

9 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

9 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

9 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

10 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

17 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

1 दिन ago