Bihar

ईडी की बड़ी कार्रवाई, लालू के करीबी राजद नेता सुभाष यादव गिरफ्तार, पूरे दिन छापेमारी के बाद देर रात भेजा जेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भ्रष्टाचार के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लालू यादव के करीबी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने देर रात को ही सुभाष यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट मेे पेश किया था. सुभाष यादव को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. भारी सुरक्षा में सुभाष यादव को बेउर जेल ले जाया गया .ईडी टीम ने यादव के ठीकानों पर शनिवार को छापा मारा था.

दो करोड़ कैश बरामद

सुभाष के ठिकाने से दो करोड़ कैश इडी को मिला था. साथ ही निवेश और जमीन से जुड़े दस्तावेज और कागजात भी बरामद हुआ था. बता दे लालू यादव के करीबी रहे राजद नेता सुभाष यादव को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को पूरे दिन ईडी ने सुभाष यादव के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की.

झारखंड के चतरा से राजद उम्मीदवार थे यादव

राजद सुप्रीम लालू यादव के करीबी और राजद नेता सुभाष यादव के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की है. बालू कारोबारी के कई ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई की थी. ईडी की यह कार्रवाई बालू माफिया से जुड़े मामले में हुई .इससे पहले भी सुभाष यादव के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापमेरी की थी. साल 2018 में पटना, दिल्ली और धनबाद में आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी. बता दें कि सुभाष यादव ने लोकसभा चुनाव 2019 में झारखंड के चतरा से राजद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

4 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

8 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

9 घंटे ago