Bihar

नीतीश जानते थे कि सहयोगी दलों को लालू अपमानित करेंगे, इसलिए… जेडीयू नेता का बड़ा खुलासा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जानते थे कि सहयोगी दलों को आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा अपमानित किया जाएगा, इसलिए उन्होंने उनके साथ गठबंधन तोड़ लिया। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने आरजेडी द्वारा कांग्रेस पर प्रहार करने का जिक्र करते हुए यह दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी की भरोसेमंद सहयोगी रही है, हालांकि गठबंधन के कारण पिछले कुछ वर्षों में उसे अपना जनाधार खोना पड़ा है। हाल के दिनों में कांग्रेस ने अपने वोट शेयर में वृद्धि 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में हुयी थी, तब हम भी उस गठबंधन का हिस्सा थे।

जेडीयू नेता ने पूछा कि आरजेडी और कांग्रेस का यह कैसा गठबंधन है कि राजद अपनी इच्छानुसार लोगों को पार्टी का टिकट दे रहा है और कांग्रेस के हितों की बिल्कुल भी परवाह नहीं कर रहा है। लालू यादव के महागठबंधन द्वारा सामूहिक तौर सीट बंटवारे की घोषणा किए जाने के बिना बिहार में लगभग एक दर्जन सीटों पर उम्मीदवारों को एकतरफा पार्टी टिकट दे दिए जाने से अचंभित कांग्रेस उम्मीद कर रही है कि आरजेडी उसकी चिंताओं का समाधान करेगा।

लालू ने जिन सीटों पर टिकट दिया है उनमें औरंगाबाद और पूर्णियां सीट शामिल है। कांग्रेस औरंगाबाद से पूर्व सांसद निखिल कुमार को मैदान में उतारना चाहती थी जबकि पूर्णियां से राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव को टिकट देने का आश्वासन दिया था। पूर्णियां लोकसभा सीट से आरजेडी ने जेडीयू से पाला बदलने वाली बीमा भारती को टिकट देने का आश्वासन दिया है।

नीरज कुमार ने कहा कि यह यूं ही नहीं है कि हमारे नेता नीतीश कुमार ‘इंडिया’ गठबंधन में जल्द सीट बंटवारे की मांग कर रहे थे। उन्होंने सहयोगियों को अपमानित करने की आरजेडी की योजना को भांप ली थी। इसलिए उन्होंने उसे सबक सिखाया। जेडीयू नेता का इशारा महागठबंधन से नीतीश कुमार के नाता तोड़कर बिहार में एनडीए की नई सरकार बना लिए जाने की ओर था।

उन्होंने कहा कि अब यह कांग्रेस को दिखाना है कि उसके पास रीढ़ है या नहीं। राहुल गांधी ने देशव्यापी पदयात्रा की है और वह 1990 के दशक के बाद ऐसा करने वाले पहले नेता बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ही बिहार में एक सीट जीतने में कामयाब रही थी जबकि आरजेडी एक भी सीट नहीं जीत पायी थी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में आरजेडी को उसके सहयोगी दल सबक सिखाएंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भी बिहार की जनता इस पार्टी को सबक सिखाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

3 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

4 घंटे ago

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

5 घंटे ago

12 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, 14 को नई सरकार का होगा गठन!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में 2.45 करोड़ के अवैध सामान बरामद, पिछले एक साल का डेटा जारी; 480 बच्चों का हुआ रेस्क्यू

समस्तीपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्रियों की सुरक्षा,…

10 घंटे ago