हरियाणा में सियासी गतिविधियां हर पल बदल रही हैं. दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी से भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन टूटने के बाद नए सिरे से सरकार बनने जा रही है. नायब सैनी प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे. व
हीं, आज तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव के बाद संगठन या सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. आइये जानते हैं कौन हैं नायब सैनी.
नायब सैनी कौन हैं?
नायब सैनी फिलहाल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. वह 2019 में लोकसभा सांसद के तौर पर चुनकर संसद पहुंचे थे. इससे पहले के उनके राजनीतिक सफर की अगर बात करें तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं.
सैनी की राजनीतिक यात्रा असल मायने में 2002 में शुरू होती है. इस साल उनको हरियाणा में बीजेपी के युवा मोर्चा का कामकाज देखने को जिम्मा मिला. इसके बाद उन्होंने जिला अध्यक्ष के तौर पर काम किया और 2009 में बीजेपी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री बने. 2014 में वे नारायण गढ़ सीट से विधायक बने और फिर 2016 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे.
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…