Bihar

दिल्ली में दोस्तों ने चिढ़ाया तो CM नीतीश को दे दी गोली मारने की धमकी, पटना पुलिस ने पकड़ा; बोला- गुस्से में हो गई गलती

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी देने वाले युवक को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की है. आरोपी युवक का नाम विशेष चतुर्वेदी है जो पटना के एनटीपीसी बाढ़ का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि दिल्ली में ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केटिंग कंपनी में विशेष चतुर्वेदी जॉब करता है. पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए.

आरोपी ने पुलिस को बताया कि दिल्ली मैं रहने वाले उसके दोस्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सदन में दिए बयान पर उसको लगातार चिढ़ा रहे थे. इसके बाद वह फ्रस्ट्रेशन में आ गया था और फ्रस्ट्रेशन में ही उसने ऐसा किया. विशेष चतुर्वेदी नाम के इस आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गोली मारने की धमकी दी थी.

पुलिस सूत्रों की मानें तो विशेष चतुर्वेदी ने कहा था कि रैली में आकर वह मुख्यमंत्री को गोली मार देगा. फिलहाल कोतवाली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार युवक से पूछताछ शुरू कर दी है. यह मामला पिछले दिनों का है जब सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान लगातार वायरल हो रहा था. पटना पुलिस के अधिकारियों की मानें तो विशेष चतुर्वेदी ने अपनी गलती स्वीकार की है और उसने पुलिस से कहा है कि फ्रस्ट्रेशन में आकर उसने इस तरह का काम किया है.

फिलहाल विशेष चतुर्वेदी को पटना के कोतवाली थाने में रखा गया है जहां उससे पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है. बहरहाल पुलिस उससे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुट गई है जिसके बाद कोर्ट में आगे की प्रक्रिया होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

9 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

15 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

15 घंटे ago