Bihar

बिहार विधानसभा में डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर के पदों पर आज आवेदन होंगे शुरू, ऐसे भरना है फॉर्म

बिहार विधानसभा विभाग ने असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर के 26 पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें बिहार विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च शाम 6 बजे से शुरू कर दी जाएगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, वे इस भर्ती से जुड़ी जानकारी पढ़ लें, उसके बाद ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें।

जानें- पदों के बारे में

असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर- 19 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर-5 पद
स्टेनोग्राफर-2 पद

जानें- शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर- जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुशन की डिग्री ली हो और साथ में हिंदी और इंग्लिश में टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

डाटा एंट्री ऑपरेटर- उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा परीक्षा पास की हो। इसी के साथ एक घंटे में 8000 की डिप्रेशन स्पीड कंप्यूटर पर होनी चाहिए।

स्टेनोग्राफर- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री लेनी चाहिए। साथ ही हिंदी शॉर्टहैंड में 150 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड गति अनिवार्य है। हिंदी और इंग्लिश की टाइपिंग 35-35 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।

– शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखेने की सलाह दी जाती है।

जानें- जरूरी तारीखें

आवेदन करने की तारीख- 12 मार्च शाम 6 बजे से शुरू होगी।

परीक्षा फीस जमा करने की तारीख- 12 मार्च शाम 6 बजे से

आवेदन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख- 2 अप्रैल रात 11:59 बजे तक

परीक्षा की फीस देने की आखिरी तारीख- 2 अप्रैल रात 11:59 बजे तक

आयु सीमा

असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर- 1.1.2024 को उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।

डाटा एंट्री ऑपरेटर- 1.1.2024 को उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।

स्टेनोग्राफर- 1.1.2024 को उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।

सैलरी

असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर को सिलेक्ट होने पर हर महीने 44,900 से -1,42,400 रुपये तक, डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 25,50 से 81,100 रुपये तक और स्टेनोग्राफर के पदों के लिए 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करना होगा आवेदन

स्टेप 1: सबसे पहले बिहार विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबपेज पर दिखाई दिए गए रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3: फिर, असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर भर्ती लिंक पर क्लिक करें। आप जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब आवेदन फॉर्म आपके सामने होगा। उसमें मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 5: सभी स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स मांगे गए साइज में अपलोड करें।

स्टेप 6: आवेदन फीस का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 7: सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर, आप उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

7 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

20 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

20 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

20 घंटे ago