Bihar

बिहार: नशे में धुत टीचर ने समय से पहले स्कूल में छुट्टी दी, गुस्साए ग्रामीणों ने हाथ-पांव बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया

बिहार में इन दिनों सरकारी स्कूलों की टाइमिंग को लेकर काफी सख्ती है। शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक की सख्ती के चलते शिक्षक स्कूल टाइम पर पहुंच रहे हैं। लेकिन सासाराम से जो मामला सामने आया है। उससे तो यही लगता है, इन मास्टर साहब पर केके पाठक की सख्ती का कोई असर ही नहीं है।

दरअसल नौहट्टा थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर स्थित मध्य विद्यालय कोरहास के शिक्षक रविशंकर भारती ने शराब के नशे में स्कूल की छुट्टी कर दी। जिसके बाद नाराज ग्रामीण स्कूल पहुंचे। और फिर शिक्षक के हाथ-पांव बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नशे में होने की पुष्टि के बाद शिक्षक को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दरअसल बुधवार की सुबह शिक्षक रविशंकर भारती शराब पीकर स्कूल पहुंचे और बच्चों की छुट्टी कर दी। बच्चे जब घर पहुंचे तो अभिभावकों ने पूछा की अभी क्यों आ गए। बच्चों ने बताया की सर ने स्कूल की छुट्टी कर दी। आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुंचे तो शिक्षक को नशे में पाया। ग्रामीण उनके दोनों हाथ-पैर बांधकर जंगल में बाइक तक लाए। बाइक पर जबरदस्ती बैठाया तथा उसे पचास किलोमीटर दूर नौहट्टा थाना लाकर पुलिस को सौंप दिया।

बीईओ सच्चिदानंद साह ने बताया कि नियोजन इकाई को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी होने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

शराब पीकर स्कूल पहुंचने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले बीते महीने में खगड़िया में दो शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे। और कई दिनों से नशे में विद्यालय पहुंचते थे। और बच्चों से गाली-गलौज करते थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को कमरे में बंद कर पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। और फिर आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया था। बिहार में 2016 से शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद स्कूल जैसी जगहों पर भी शिक्षक ही शराब पीकर पहुंच रहे है। ऐसे टीचर्स पर केके पाठक की सख्ती भी बेअसर साबित हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

4 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

14 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

19 घंटे ago